Ara News: जवाहर प्रसाद मदर्स प्राइड स्कूल में स्मार्ट क्लासेज शुरू, मेधावी छात्र पुरस्कृत
Ara News: फोटो कैप्शन 7 : बिहिया के जवाहर प्रसाद मदर्स प्राइड पब्लिक स्कूल जज बाजार के निदेशक मनीष कुमार और प्राचार्या बाला कुमारी रविवार को बच्चों को सम्मानित करतीं।

Ara News: बिहिया। निज संवाददाता नगर स्थित पाइप लाइन जज बाजार के जवाहर प्रसाद मदर्स प्राइड पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के उद्देश्य से स्मार्ट क्लासेज की शुरुआत की गई है। बिहिया के इस प्रथम प्ले स्कूल में छोटे बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाने की विशेष व्यवस्था है। स्कूल प्रबंधन की ओर से छात्रों की नियमित उपस्थिति और बेहतर मूल्यांकन के लिए मासिक परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। विद्यालय में स्मार्ट क्लासेज के अलावा कंप्यूटर लैब, आरओ पेयजल, खेल-सामग्री तथा छोटे बच्चों के मनोरंजन व शारीरिक विकास के लिए ट्रम्पॉलीन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
विशेष समारोह के दौरान वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट अंक लाकर उत्तीर्ण होने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। निदेशक मनीष कुमार और प्राचार्या बाला कुमारी ने आकांक्षा कुमारी, आराध्या गुप्ता, सागर कुमार, युवराज कुमार, पंकज कुमार, आयुष आर्या, प्रियल कुमारी, अंशिका कुमारी, मीना कुमारी, त्रिप्ती कुमारी, संदीप कुमार, रिशिका पांडे, रिषभ गुप्ता, पियुष कुमार, अनाइका कुमारी, अंशिका उपाध्याय एवं अन्य विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया। मौके पर संस्थापक सुशीला देवी, संतोष कुमार, विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।


