सेल टैक्स विभाग ने बिना वैध कागजात के माल लदे छह वाहनों को पकड़ा

Mar 02, 2026 11:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आरा
share Share
Follow Us on

-सीमेंट लदे दो ट्रक और एक ट्रैक्टर के अलावा स्क्रैप लदे तीन पिकअप वाहन जब्त, लदे सामान के वैध

सेल टैक्स विभाग ने बिना वैध कागजात के माल लदे छह वाहनों को पकड़ा

-सीमेंट लदे दो ट्रक और एक ट्रैक्टर के अलावा स्क्रैप लदे तीन पिकअप वाहन जब्त -वाहनों पर लदे सामान के वैध कागजात नहीं, साढ़े तीन लाख का सामान भी जब्त आरा, एक संवाददाता। भोजपुर में बिना वैध कागजात के ही वाहनों पर माल लोड कर एक जगह से दूसरे स्थान पर ढुलाई की जा रही है। सेल टैक्स विभाग की ओर से छापेमारी कर बिना वैध कागजात के माल लदे छह वाहनों को जब्त किया गया है। इनमें सीमेंट लदे दो ट्रक और ट्रैक्टर हैं। इनके पास गोदाम तक माल ले जाने का कोई कागजात नहीं था। वहीं पेपर स्क्रैप और प्लास्टिक स्क्रैप लदे तीन पिकअप वाहन भी जब्त किये गये हैं।

इनके पास भी किसी तरह का कोई कागजात नहीं पाया गया। राज्य कर संयुक्त आयुक्त नरेश कुमार ने बताया कि बिना वैध कैगजात के माल लदे छह वाहनों को पकड़ा गया है। जांच के दौरान इन वाहनों पर लदे सामान का किसी तरह का कागजात (बिल, ईवे-बिल) नहीं दिखाया गया। इस वजह से इन वाहनों पर लदे करीब साढ़े तीन लाख के सामान के साथ जब्त किया गया है। इन सभी वाहनों पर जुर्माना होना तय है। वाहनों को आरा शहर, पीरो-आरा और आरा-बक्सर रोड से पकड़ा गया है। जुर्माना जमा करने के बाद माल समेत वाहन को छोड़ा जायेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।