
श्रीकृष्ण पूजा सेवा समिति ने कराई समान्य ज्ञान प्रतियोगिता
शाहपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा सेवा समिति द्वारा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उद्घाटन एसडीपीओ राजेश शर्मा ने किया। जूनियर और सीनियर टीमों ने भाग लिया, जिसमें विजेताओं को पुरस्कार...
शाहपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा सेवा समिति शाहपुर के तत्वावधान में समान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उद्घाटन जगदीशपुर एसडीपीओ राजेश शर्मा, बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह और थानाध्यक्ष शाहपुर इंस्पेक्टर कुमार रजनीकांत ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता में शामिल जूनियर टीम, कक्षा पांच से नौवीं क्लास के बच्चों ने भाग लिया। सीनियर टीम में कक्षा दसवीं क्लास से स्नातक तक के बच्चे शामिल हुए। प्रतियोगिता में सीनियर ग्रुप विजेता शिवम गुप्ता, मोनू गुप्ता, अलका यादव और जूनियर वर्ग के हर्षित कुमार, चंदन यादव और आदर्श पांडेय को पुरस्कार सहित अन्य उपहार देकर सम्मानित किया गया। समिति ने बताया कि गुरुवार को छठीहार और शुक्रवार को हाथी-घोडा, उंट और गाजे-बाजे के साथ मथुरा के वृंदावन से आये कलकारों की ओर से झांकी प्रस्तुत करते हुए नगर का भ्रमण किया जाएगा।

जुलूस पूरे नगर में भ्रमण करेगा। इस अवसर पर शिक्षक अशोक कुमार, राजू तिवारी, हरिशंकर तिवारी, विनोद कुमार, दीपक वर्मा, राजू गुप्ता, सुधीर वर्मा, संतोष ठाकुर, जोगी यादव, भरत यादव, चंद्रशेखर तिवारी, रविशंकर पांडेय, बंटी पांडेय, धनपति यादव, नंदू गुप्ता, जीतू गुप्ता, आशीष गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग प्रमुख रूप से थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


