कमिश्नरी की मांग के लिए चलेगा जागरूकता अभियान

कमिश्नरी की मांग के लिए चलेगा जागरूकता अभियान

संक्षेप:

आरा में शाहाबाद कमिश्नरी निर्माण संघर्ष समिति की बैठक हुई, जिसमें भोजपुर, बक्सर, कैमूर और रोहतास के लिए शाहाबाद कमिश्नरी बनाने की मांग की गई। 16 सितंबर को रमना मैदान में महाधरना आयोजित होगा, जबकि 12...

Sep 10, 2025 09:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आरा
share

आरा। निज प्रतिनिधि पुराने शाहाबाद जिले के विभाजित चारों जिला भोजपुर, बक्सर, कैमूर और रोहतास को मिलाकर शाहाबाद कमिश्नरी बनाने और उसका मुख्यालय आरा में बनाने की मांग को लेकर शाहाबाद कमिश्नरी निर्माण संघर्ष समिति की कोर कमेटी की बैठक बुधवार को आरा में हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 16 सितंबर को विशाल महाधरना जेपी स्मारक के निकट रमना मैदान आरा में आयोजित किया जाएगा। इसके पूर्व 12 से 15 सितंबर तक जागरूकता अभियान शहर के विभिन्न वार्ड, न्यायालय परिसर, विश्वविद्यालय एवं कॉलेज परिसरों में चलाया जाएगा। अध्यक्षता संयोजक धीरेंद्र प्रसाद सिंह ने की। बैठक में प्रमुख रूप से कोर कमेटी के सदस्य प्रोफेसर डॉ दिवाकर पांडे, अशोक कुमार मिश्रा, यशवंत नारायण, अभय विश्वास भट्ट, डॉ जितेंद्र शुक्ला, डॉ राज पांडे, छोटू सिंह, अमित पांडे, निकेश पांडे, शंभू चौरसिया, बृजेश यादव, मुकेश सिंह आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।