Ara News: स्वतंत्रता सेनानी रामजी प्रसाद सिंह की 27वीं पुण्यतिथि पर 29 को मनेगी
Ara News: शाहाबाद सिविल सोसाइटी की कार्यसमिति एवं आमंत्रित सदस्यों की बैठक , नके स्वतंत्रता आंदोलन, सामाजिक चेतना एवं जनसेवा में दिए गए अमूल्य योगदान पर विस्तृत चर्चा होगी।

Ara News: शाहाबाद सिविल सोसाइटी की कार्यसमिति एवं आमंत्रित सदस्यों की बैठक आरा, निज प्रतिनिधि। आरा क्लब में शाहाबाद सिविल सोसाइटी की कार्यसमिति और आमंत्रित सदस्यों की बैठक रविवार को डॉ. शशि कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शाहाबाद क्षेत्र के सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं ऐतिहासिक सरोकारों से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
स्वतंत्रता सेनानी की पुण्यतिथि
निर्णय लिया गया कि 29 जुलाई को स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व विधायक रामजी प्रसाद सिंह की 27वीं पुण्यतिथि मनाई जाएगी। इस अवसर पर उनके स्वतंत्रता आंदोलन, सामाजिक चेतना एवं जनसेवा में दिए गए अमूल्य योगदान पर विस्तृत चर्चा होगी। बैठक में महिला महाविद्यालय आरा की पूर्व प्राचार्या प्रोफेसर कमल कुमारी ने डॉ. शशि कुमार सिंह को शाहाबाद सिविल सोसाइटी का अध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया। सभी सदस्यों के समर्थन के बाद डॉ. शशि कुमार सिंह को शाहाबाद सिविल सोसाइटी का संस्थापक अध्यक्ष घोषित किया गया।
भोजपुरी भाषा का संरक्षण
बैठक में भोजपुरी भाषा के संरक्षण, संवर्धन एवं संवैधानिक मान्यता के प्रश्न पर भी गंभीर विचार-विमर्श किया गया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि भोजपुरी भाषा को भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने के उद्देश्य से व्यापक जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। मौके पर डॉ. जितेंद्र शुक्ला, डॉ. शशिकांत तिवारी, डॉ. निर्मल कुमार सिंह, पूर्व प्राचार्य डॉ. योगेंद्र सिंह, श्री कृष्ण बिहारी सिन्हा, डॉ. कंचन प्रभा सिंह, डॉ. रेनू मिश्रा, डॉ. विमल कुमार सिंह भी थे।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


