ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार आरासेक्स कांड : कुर्की के बाद राजद विधायक पर चार्जशीट की तैयारी

सेक्स कांड : कुर्की के बाद राजद विधायक पर चार्जशीट की तैयारी

आरा-पटना सेक्स कांड में कुर्की के बाद अब संदेश के राजद विधायक अरुण यादव के खिलाफ चार्जशीट की तैयारी चल रही है। पुलिस विधायक को फरार दिखा चार्जशीट करने की तैयारी में है। इसके लिए कागजी कार्रवाई पूरी...

सेक्स कांड : कुर्की के बाद राजद विधायक पर चार्जशीट की तैयारी
हिन्दुस्तान टीम,आराThu, 26 Sep 2019 01:37 AM
ऐप पर पढ़ें

आरा-पटना सेक्स कांड में कुर्की के बाद अब संदेश के राजद विधायक अरुण यादव के खिलाफ चार्जशीट की तैयारी चल रही है। पुलिस विधायक को फरार दिखा चार्जशीट करने की तैयारी में है। इसके लिए कागजी कार्रवाई पूरी की जा रही है।

माना जा रहा है कि पुलिस जल्द ही आरोप पत्र दाखिल करने वाली है। हालांकि इससे पहले पुलिस विधायक की गिरफ्तारी में लगी है। इसके लिए विधायक के हर संभावित ठिकाने पर छापेमारी की जा रही है। वहीं धंधे के मास्टर माइंड, इंजीनियर व विधायक के बाद अब इस मामले में लखनऊ के रिंकू व आरा की एक अन्य युवती की बारी है। दोनों की भूमिका की जांच व तलाश तेज कर दी गयी है। सूत्रों की मानें तो इस सिलसिले में पुलिस जल्द ही लखनऊ जाने वाली है। बता दें कि गिरफ्तारी के बाद धंधे की संचालिका अनिता देवी ने किशोरी को लखनऊ ले जाने और रिंकू के आवास पर गंदा काम होने की बात स्वीकार की थी। बताया था कि रिंकू के आवास पर दोनों के साथ गंदा काम किया गया था। सभी तीन दिनों तक रिंकू के आवास पर ठहरे थे। किशोरी व अनिता देवी को लखनऊ ले जाने में आरा की ही एक अन्य युवती की भूमिका रही थी। उस आधार पर पुलिस अब दोनों की तलाश कर रही है। मालूम हो कि आरा कि एक किशोरी से पटना में जबरन देह व्यापार का धंधा कराया जा रहा था। बीते 18 जुलाई की रात आरा पहुंची किशोरी ने इसका खुलासा किया था। तब किशोरी की खोज में आरा पहुंची अनिता देवी व उसके एक सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया गया था। उसके बाद इस गंदे धंधे में शामिल इंजीनियर व राजद विधायक सहित अन्य का नाम आया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें