ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार आरासेक्स कांड : मास्टर माइंड व इंजीनियर सहित चार पर चार्जशीट

सेक्स कांड : मास्टर माइंड व इंजीनियर सहित चार पर चार्जशीट

भोजपुर व पटना के चर्चित सेक्स रैकेट कांड में पुलिस ने चार्जशीट सौंप दी है। एसपी के आदेश पर केस के आईओ चंद्रशेखर गुप्ता ने गुरुवार को पॉक्सो कोर्ट में चार्जशीट सौंपी। पुलिस ने केस दर्ज होने के ठीक दो...

सेक्स कांड :  मास्टर माइंड व इंजीनियर सहित चार पर चार्जशीट
हिन्दुस्तान टीम,आराFri, 20 Sep 2019 12:58 AM
ऐप पर पढ़ें

भोजपुर व पटना के चर्चित सेक्स रैकेट कांड में पुलिस ने चार्जशीट सौंप दी है। एसपी के आदेश पर केस के आईओ चंद्रशेखर गुप्ता ने गुरुवार को पॉक्सो कोर्ट में चार्जशीट सौंपी। पुलिस ने केस दर्ज होने के ठीक दो माह बाद इस मामले में चार्जशीट दाखिल की है। अब इस मामले में ट्रायल शुरू होगा।

सूत्रों के अनुसार 107 पेज की चार्जशीट में धंधे का मुख्य सरगना संजय यादव उर्फ जीजा, संचालिका अनीता देवी, उसके सहयोगी संजीत और इंजीनियर अमरेश कुमार सिंह को दोषी पाया गया है। हालांकि इस मामले में पुलिस ने जांच अभी जारी रखी है। इधर, पुलिस इस मामले में फंसे राजद विधायक अरुण यादव के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने के लिए कुर्की-जब्ती की कार्रवाई का इंतजार कर रही है। माना जा रहा है कि कुर्की के बाद विधायक को फरार दिखाते हुए पुलिस उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर सकती है। बता दें कि 18 जुलाई की रात आरा की एक किशोरी ने पटना में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा किया था। इसके बाद पुलिस ने उसी रात धंधे की संचालिका अनिता देवी व उसके एक सहयोगी संजीत को गिरफ्तार कर लिया था। किशोरी व अनिता के बयान के बाद धंधे में शामिल सभी लोगों का खुलासा हुआ। इस संबंध में किशोरी के भाई के बयान पर अनिता देवी व संजीत उर्फ छोटू के खिलाफ टाउन थाने में देह व्यापार कराने की नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी। अनिता व किशोरी के बयान के आधार पर इंजीनियर सहित अन्य का आया नामसेक्स रैकेट की संचालिका अनिता देवी व किशोरी का बयान दर्ज होने के बाद मास्टर माइंड संजय यादव उर्फ जीजा व मनरेगा के इंजीनियर सहित अन्य का नाम आया। दोनों के बयान के आधार पर विधायक का भी नाम आ गया। अनिता व किशोरी ने भोजपुर के तरारी में पोस्टेड मनरेगा के इंजीनियर अमरेश कुमार सिंह और विधायक के पटना स्थित आवास पर जाने की बात स्वीकार की थी। बाद में इंजीनियर, मास्टर माइंड व विधायक को इस मामले में अप्राथमिकी आरोपित बनाया गया। तीस जुलाई की रात गिरफ्तार हुए इंजीनियर व मास्टर माइंड सेक्स रैकेट का खुलासा होने के बाद एसपी सुशील कुमार ने धंधे का पूरा राज खोलने व आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का गठन किया। एएसपी आॉपरेशन के नेतृत्व में गठित टीम ने केस दर्ज होने के दस दिन बाद इंजीनियर अमरेश कुमार सिंह को हाजीपुर स्थित उसके ससुराल से गिरफ्तार कर लिया। मनरेगा इंजीनियर अमरेश कुमार सिंह रोहतास जिले के नोखा थाना के क्षेत्र के शेखपुरवा गांव निवासी है। फिलहाल वह भोजपुर के तरारी प्रखंड में कार्यरत था। उस पर किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। वहीं 30 जुलाई की रात टीम ने मास्टर माइंड संजय यादव उर्फ पंडित उर्फ जीजा को भी गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि इस मामले में राजद विधायक अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।

राजद विधायक के घर की होगी कुर्की, कोर्ट पहुंची पुलिस

सेक्स कांड में फंसे संदेश के राजद विधायक अरुण यादव के खिलाफ अब कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जायेगी। इसके लिए पुलिस गुरुवार को कोर्ट पहुंच गयी। विशेष लोक अभियोजक से अर्जी पर अनुशंसा भी करा ली गयी है, लेकिन शाम तक अर्जी कोर्ट में नहीं दी जा सकी है। माना जा रहा है कि अब शुक्रवार को पुलिस इश्तेहार वापस कर कुर्की की अर्जी कोर्ट में देगी। इधर, इश्तेहार चिपकाये जाने के बाद भी विधायक ने अब तक सरेंडर नहीं किया है। मालूम हो कि विशेष पॉक्सो कोर्ट की ओ से सोमवार को इश्तेहार जारी किया गया था। वहीं एसपी के आदेश पर बुधवार को विधायक के घर इश्तेहार चिपकाया गया था। इसके बाद उनके पटना के हार्डिंग पार्क स्थित सरकारी आवास पर छापेमारी भी की गयी थी। इसके बावजूद विधायक का सुराग नहीं मिल सका। इसे देखते हुए पुलिस कुर्की की तैयारी में जुट गयी है। एसपी सुशील कुमार ने विधायक के खिलाफ कुर्की के लिए अर्जी देने का आदेश केस के आईओ को जारी कर दिया है। आदेश मिलते ही आईओ कोर्ट पहुंच गये। बता दें कि छह सितंबर को कोर्ट में किशोरी का 164 के तहत दुबारा बयान दर्ज कराया गया था। उसमें राजद विधायक अरुण यादव का नाम लिया गया था। इसके बाद पुलिस विधायक के गिरफ्तारी वारंट के लिए बीते बुधवार को पॉक्सो कोर्ट पहुंची थी। पुलिस के अनुरोध पर शुक्रवार को कोर्ट ने वारंट जारी कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तारी वारंट लौटाते हुए इश्तेहार व कुर्की के लिए अर्जी दी थी। कोर्ट द्वारा उसी दिन इश्तेहार वारंट जारी कर दिया गया था। अगिआंव स्थित घर पर इश्तेहार के खिलाफ कोर्ट पहुंचा विधायक का परिवारअगिआंव बाजार स्थित घर पर जबरन इश्तेहार चिपकाने के खिलाफ राजद विधायक का परिवार कोर्ट पहुंच गया। इसे ले गुरुवार को पॉक्सो कोर्ट में आवेदन दिया गया है। बता दें कि बुधवार को विधायक के पुत्र दीपू सिंह ने बताया था कि अगिआंव बाजार स्थित घर उसकी मां के नाम पर है। ऐसे में कानूनी तौर पर इस घर पर पुलिस इश्तेहार नहीं चिपका सकती है। इसकी जानकारी देने के बाद भी पुलिस ने जबरन उनके इस घर पर इश्तेहार चिपका दिया। पुलिस की इस कार्रवाई व इश्तेहार को रद्द कराने के लिए कोर्ट जायेंगे। बताया था कि कोर्ट व प्रशासन पर उनके पूरे परिवार को भरोसा है। उनके परिवार द्वारा प्रशासन को सहयोग भी किया जा रहा है। इसके तहत उसके द्वारा इश्तेहार चिपकाने पहुंची पुलिस को लसाढ़ी गांव स्थित घर भी दिखाया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें