Hindi NewsBihar NewsAra NewsSDO Directs Completion of Pending Ration Cards and Birth Certificates Under Ambedkar Service Campaign
समग्र सेवा अभियान के  लंबित राशनकार्ड बनाने का निर्देश

समग्र सेवा अभियान के लंबित राशनकार्ड बनाने का निर्देश

संक्षेप:

पीरो में अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत एसडीओ कृष्ण कुमार उपाध्याय ने लंबित राशन कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र बनाने के निर्देश दिए हैं। बीडीओ को बताया गया कि राशन कार्ड से नाम हटाने की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाए। सभी विकास मित्रों को सहयोग के लिए लगाया जाएगा।

Sun, 30 Nov 2025 08:54 PMNewswrap हिन्दुस्तान, आरा
share Share
Follow Us on

पीरो, संवाद सूत्र। अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत लंबित करीब सौ राशन कार्ड के बनाने को लेकर एसडीओ कृष्ण कुमार उपाध्याय ने निर्देश जारी किया है। बीडीओ को बताया गया कि जिन लोगों का राशन कार्ड अभी बनाने के लिए लंबित है, उन लोगों का राशन कार्ड कहीं न कहीं पहले से बना हुआ है या फिर किसी राशन कार्ड में उनका नाम पहले से टैग है। ऐसे आवेदको को सूचना देकर पूर्व के राशन कार्ड से अपना नाम हटवाने की प्रक्रिया बताने की बात कही गई है। अंबेडकर समग्र सेवा अभियान में कई आवेदकों के जन्म प्रमाण पत्र भी पीरो अनुमंडल के तहत लंबित है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बीडीओ, कल्याण पदाधिकारी और बीपीआरओ को निर्देश दिया गया कि अगले शनिवार तक शत प्रतिशत राशन कार्ड का और जन्म प्रमाण पत्र बनाने का कार्य कर लिया जाए। किसी भी स्थिति में एक भी आवेदन छूटना नहीं चाहिए। इसमें आवश्यकता पड़ने पर सभी विकास मित्रों को लगाया जाय और विकास मित्र इसमें सहयोग करके जल्दी से जल्दी जन्म प्रमाण पत्र बनवा दें। इसके अलावा डॉ अंबेडकर समग्र सेवा अभियान और जीविका संवाद कार्यक्रम में गली नली या अन्य जो योजनाएं ली गई थी उन पर भी कार्य करने का निर्देश सभी बीडीओ और बीपीआरओ को दिया गया।