ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार आराअधिकारियों की अनुपस्थिति से स्कूलों का निरीक्षण प्रभावित

अधिकारियों की अनुपस्थिति से स्कूलों का निरीक्षण प्रभावित

अधिकारियों की अनुपस्थिति के कारण राज्य स्तर से निर्धारित छह स्कूलों की बजाय दो स्कूलों में ही निरीक्षण हो सका। राज्य स्तर से हाई व प्लस टू स्कूलों में शैक्षणिक कार्यों की मॉनिटरिंग के लिए औचक...

अधिकारियों की अनुपस्थिति से स्कूलों का निरीक्षण प्रभावित
हिन्दुस्तान टीम,आराSun, 16 Sep 2018 12:36 PM
ऐप पर पढ़ें

अधिकारियों की अनुपस्थिति के कारण राज्य स्तर से निर्धारित छह स्कूलों की बजाय दो स्कूलों में ही निरीक्षण हो सका। राज्य स्तर से हाई व प्लस टू स्कूलों में शैक्षणिक कार्यों की मॉनिटरिंग के लिए औचक निरीक्षण के लिए जिलास्तरीय अधिकारियों की टीम बनायी गयी थी। इसमें शहरी व ग्रामीण इलाकों में स्थित छह हाई व प्लस टू स्कूल शामिल थे। अधिकारियों की अनुपस्थिति के कारण सिर्फ दो स्कूलों में ही औचक निरीक्षण हो सका। डीपीओ माध्यमिक शिक्षा राघवेंद्र प्रताप सिंह ने राजकीय कन्या प्लस टू स्कूल और डीपीओ मध्याह्न भोजन रामाधार शर्मा ने जिला स्कूल का निरीक्षण किया। दोनों स्कूलों में 63 शिक्षकों की पोस्टिंग की गयी है। निरीक्षण के दौरान 53 शिक्षक ही उपस्थित पाये गये और शेष 10 शिक्षक अवकाश में थे। निरीक्षण के दौरान चौंकाने वाले तथ्य सामने आया कि दोनों स्कूलों को मिलाकर 1054 विद्यार्थी नामांकित है और निरीक्षण में 383 विद्यार्थी ही उपस्थित पाये गये। शेष 671 विद्यार्थी निरीक्षण के दौरान नहीं मिले। अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान पोशाक व साइकिल योजना की समीक्षा किया। निरीक्षण के दौरान दोनों स्कूलों में पाया गया कि प्रयोगशाला के उपकरण व उपस्कर की खरीदारी नहीं की गयी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें