Ara News: शृंगार और मनिहारी की दो दुकानों से नगदी सहित कीमती कॉस्मेटिक सामान की चोरी

हिन्दुस्तान, आरा
Follow us on Google News
share

Ara News: आरा के बिचली रोड में रविवार रात चोरी की घटना में बदमाशों ने दो दुकानों से हजारों रूपये का कीमती कॉस्मेटिक सामान और नगदी चुराई। दुकानदार और स्थानीय लोगों ने एक चोर को पकड़ लिया, जबकि उसके अन्य साथी भागने में सफल रहे। पुलिस ने चोर को हिरासत में लिया और पूछताछ कर रही है।

Ara News: शृंगार और मनिहारी की दो दुकानों से नगदी सहित कीमती कॉस्मेटिक सामान की चोरी

Ara News: शहर के बिचली रोड में रविवार रात की घटना, शटर का ताला काट वारदात को दिया अंजाम दुकानदार और आसपास के लोगों ने मौके पर एक चोर को धर दबोचा, तीन-चार अन्य फरार आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता नगर थाना क्षेत्र के बिचली रोड में रविवार की रात बदमाशों ने शृंगार सहित दो दुकानों से नगदी सहित हजारों रुपए के कीमती कॉस्मेटिक समान की चोरी कर ली। शटर और ताला तोड़ चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। हालांकि स्थानीय लोगों की मदद से दुकानदार ने एक चोर को मौके पर पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई भी कर दी। लेकिन, उसके तीन-चार साथी भागने में सफल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने चोर को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने घटनास्थल से एक ताला काटने वाला कटर भी बरामद किया है। चोरी की घटना राजेश मनिहारी श्रृंगार स्टोर और सावित्री शृंगार दुकान में हुई है। जानकारी के मुताबिक रविवार की रात चोर पहले बिचली रोड स्थित राजेश मनिहारी शृंगार स्टोर के शटर का ताला काटकर उसमें रखे नगदी एवं कीमती कॉस्मेटिक सामान चुरा लिया। इसके बाद दूसरे सावित्री शृंगार मुन्ना भाई की दुकान का शटर तोड़कर गल्ला से भी नगदी सहित अन्य समय चोरी कर लिया। उस दौरान खटखट की आवाज से पड़ोस के एक व्यक्ति की नींद खुल गयी। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना मोबाइल से दुकानदार को दे दी। तब दुकानदार और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मौके पर चोर को दबोच लिया। गिरफ्तार चोर टाउन थाना क्षेत्र के मीरगंज बिहार कॉलोनी निवासी राहुल कुमार उर्फ डमरू बताया जा रहा है। इस संबंध में पीड़ित दुकानदार की ओर से थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस गिरफ्तार चोर से पूछताछ कर उसके साथियों की तलाश और सामानों की बरामदगी में जुटी है। ...

बाइक चोरी का प्रयास

का प्रयास कर रहे चोर को दबोचा, जमकर धुनाई आरा। शहर के नवादा थाना क्षेत्र के रमना मैदान मेट के समीप सोमवार की सुबह बाइक चुराने का प्रयास कर रहे एक युवक को स्थानीय लोगों ने मौके पर दबोच लिया गया। उसकी जमकर धुनाई कर दी गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर नवादा थाने की गश्ती पुलिस मौके पर पहुंची और उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। वहां प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। जख्मी युवक शाहपुर थाना क्षेत्र के भरौली गांव निवासी रामजी चौधरी का 22 वर्षीय पुत्र फागो चौधारी बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह वह रमना मैदान स्थित मेन गेट के पास लगी बाइक को चुराने का प्रयास कर रहा था। तभी मौजूद लोगों ने दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। इलाज कराने के लिए लेकर आए गश्ती पदाधिकारी वासुदेव पासवान के अनुसार पब्लिक द्वारा बताया गया कि सोमवार की सुबह वह रमना मैदान के मेन गेट पास लगे बाइक को चुराने का प्रयास कर रहा था। तभी उसे रंगे हाथ दबोच दिया गया और पब्लिक द्वारा उसकी पिटाई कर दी गई। सूचना मिलने पर वे लोग पहुंचे और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले आए। बहरहाल पुलिस अपने सर से मामले की जांच कर रही है। ....

हेरोइन के साथ गिरफ्तारी

हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार आरा। नगर थाने की पुलिस ने मझौंवा बांध से हेरोइन के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें मझौंवा गांव निवासी ओम प्रकाश के पुत्र वेद प्रकाश और उसी गांव के प्रदीप सिंह पंकज के पुत्र चैतन्य कुमार सिंह शामिल हैं। इनके पास से करीब 0.03 ग्राम हेरोइन बरामद की गयी है। पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित की ओर से सोमवार को जारी प्रेस बयान में यह जानकारी दी गयी है। बताया जाता कि नगर थाने की पुलिस को सूचना मिली थी कि मझौंवा बांध पर मादक पदार्थ की खरीद बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन के आधार पर पुलिस पहुंची और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में दोनों के खिलाफ नगर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦क्या दुकानदार ने चोर को पकड़ा?−
हाँ, दुकानदार और स्थानीय लोगों ने मौके पर एक चोर को धर दबोचा।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsआराAra News: शृंगार और मनिहारी की दो दुकानों से नगदी सहित कीमती कॉस्मेटिक सामान की चोरी