
आर्मी मैन के घर सो रहे लोगों पर स्प्रे छिड़क 16 लाख की चोरी
संक्षेप: -जगदीशपुर थाने के बलीपुर की घटना , जगदीशपुर थाने के बौलीपुर गांव में चोरी वाले घर के पास लोगों की भीड़। जगदीशपुर, निज संवाददाता। भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बौलीपुर गांव में शुक्रवार की...
-जगदीशपुर थाने के बलीपुर की घटना -6.25 लाख नगद व बाकी जेवरात गये -पुलिस ने मौके पर पहुंच की छानबीन जगदीशपुर, निज संवाददाता। भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बौलीपुर गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने मिलिट्री मैन के घर सो रहे लोगों पर स्प्रे छिड़क कर नकदी समेत करीब 16 लाख रुपये मूल्य के सामानों की चोरी कर ली है। इसमें 6.25 लाख रुपये नगदी और कीमती गहने शामिल हैं। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच छानबीन भी की है। इसे लेकर घर मालिक मुन्ना राम ने थाने में आवेदन दिया है। थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

जल्द ही इसका उद्बभेदन कर लिया जाएगा। बताया जाता है कि गृहस्वामी के दो पुत्र हैं। एक मिलिट्री में और दूसरा रेलवे में है। मिलिट्री मैन छुट्टी में घर आया था। घर बनाया जा रहा है। घर बनने को लेकर नगद 6.25 लाख रुपये रखे गये थे। मिलिट्री मैन की पत्नी निधि कुमारी ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि चोर खिड़की के सहारे तोड़ कर रूम में आकर हम लोगों के सोने के दौरान स्प्रे छिड़ककर लाइट एवं पंखा बंद कर दिए हैं। इसके बाद आसानी से चोरी कर लिए हैं। कारण कि मेरे गले के मंगल सूत्र को निकाला गया है और हमें पता तक नहीं चल पाया है। चोरों ने घर से कुछ दूरी पर ही गहना आदि निकाल कर खेत में ट्रॉली एवं बक्सा को फेंक दिया है। बता दें कि करीब दो साल पहले भी इस घर से चोरों ने भैंस एवं मोटरसाइकिल की भी चोरी कर ली थी। चोरी की इस घटना से लोगों में भय का माहौल है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




