Hindi NewsBihar NewsAra NewsRJD Protests for Flood Relief in Badahara Demands Include Compensation and Housing Scheme Reforms
बड़हरा : राजद ने अंचल में तालाबंदी कर किया घेराव

बड़हरा : राजद ने अंचल में तालाबंदी कर किया घेराव

संक्षेप:

फोटो 16 : बड़हरा प्रखंड सह अंचल कार्यालय का बुधवार को घेराव करते राजद नेता, बड़हरा प्रखंड सह

Sep 10, 2025 09:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आरा
share Share
Follow Us on

बड़हरा, संवाद सूत्र । बड़हरा प्रखंड सह अंचल कार्यालय में बुधवार को आठ सूत्री मांगों को लेकर राजद की ओंर से धरना का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं की ओर से राज्य सरकार और प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करते हुए प्रखंड व अंचल कार्यालय भवन में तालाबंदी कर घेराव किया गया। पूर्व विधायक सरोज यादव के नेतृत्व में आयोजित धरना में बाढ़ प्रभावित लोगों का नया नाम जोड़ने, बाढ़ अनुदान राशि से वंचित पीड़ितों को अनुदान राशि देने, बाढ़ के पानी में डूबने से हुई मौत के पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपये देने, आवास योजना में धांधली रोकने, रैयत और गैर रैयतों को उचित मुआवजा देने, बाढ़ आने के बाद वंचित पंचायतों को बाढ़ घोषित करने और अंचल कार्यालय से घोर अनियमितता को समाप्त करने की मांग की गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अध्यक्षता मुद्रिका बिंद ने की और संचालन प्रखंड अध्यक्ष प्रभुनाथ राय ने किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष लाल मोहर यादव, युवा प्रखंड अध्यक्ष पिंटू यादव, उपेंद्र साह, देवकुमार राय, धर्मेन्द्र भगत, नंदकिशोर यादव सहित सैकड़ों महिला पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित थे।