निजी स्कूल शुल्क से संबंधित सूचना वेबसाइट और नोटिस बोर्ड पर डालेंगे

Newswrap हिन्दुस्तान, आरा
share

-निजी स्कूलों की ओर से लिये जा रहे शुल्क से संबंधित शिकायतों की समीक्षा, इसमें निजी स्कूलों में विद्यार्थियों का नामांकन, री-एडमिशन, ड्रेस, पुस्तक, विकास शुल्क, वार्षिक शुल्क व अन्य मदों में ली

निजी स्कूल शुल्क से संबंधित सूचना वेबसाइट और नोटिस बोर्ड पर डालेंगे

-निजी स्कूलों की ओर से लिये जा रहे शुल्क से संबंधित शिकायतों की समीक्षा -स्कूल अपनी जरूरत के अनुसार शुल्क में सात फीसदी तक कर सकते हैं वृद्धि आरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को डीएम तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में निजी स्कूल की समीक्षात्मक बैठक की गयी। इसमें निजी स्कूलों में विद्यार्थियों का नामांकन, री-एडमिशन, ड्रेस, पुस्तक, विकास शुल्क, वार्षिक शुल्क व अन्य मदों में ली जा रही शुल्क से संबंधित मिले शिकायतों की समीक्षा की गयी। बैठक में डीएम की ओर से बताया गया कि निजी स्कूलों में नामांकन के लिए निर्धारित प्रवेश शुल्क, री-एडमिशन, ड्रेस, पुस्तक, विकास शुल्क, वार्षिक शुल्क व अन्य मदों का ब्योरा विगत वर्ष व वर्तमान वर्ष का लोगों की जानकारी के लिए स्कूल के सूचना पट्ट व वेबसाइट पर प्रकाशित किया जाये।

इससे लोगों को इसकी जानकारी मिल सकेगी। स्कूल अपनी जरूरत के अनुसार सभी प्रकार का शुल्क सात प्रतिशत तक की वृद्धि कर सकते हैं। इसकी सूचना भी वेबसाइट पर औचित्य के साथ दर्शाना होगा। इससे अधिक वृद्धि के लिए प्रमंडल स्तर पर गठित शुल्क विनियमन समिति का अनुमोदन लेना होगा। बच्चों के लिए ड्रेस व पुस्तकों की विवरणी विशिष्टियों के साथ प्रकाशित करना होगा। खरीदारी के लिए अभिभावकों को बाध्य नहीं किया जायेगा। अभिभावक किसी भी दुकान या प्रतिष्ठान से अपनी सुविधानुसार सामग्री का कय कर सकते हैं। यह भी स्पष्ट किया गया कि बिना प्रस्वीकृति प्राप्त कोई भी स्कूल संचालित नहीं होंगे। किसी विशेष सकूल से संबंधित मिले शिकायत के निपटारा के लिए जांच किया जाना जरूरी है। पूरी पारदर्शिता के लिए बिहार निजी विद्यालय (शुल्क विनियमन) विधेयक 2019 में दिये गये नियमों का अनुपालन करना होगा। निजी स्कूलों के प्रतिनिधि की ओर से पूछे गये सवालों पर डीएम की ओर से स्पष्ट किया गया कि जांच पदाधिकारी जांच के कम में स्कूल को अनावश्यक दस्तावेज की मांग कर परेशान नहीं करेंगे। सभी स्कूल इसमें आवश्यक सहयोग करेंगे । मौके डीईओ पर मानवेन्द्र कुमार राय, डीपीओ एसएसए चंदन प्रभाकर, डीपीओ माध्यमिक शिक्षा शारिक अशरफ, सभी बीईओ, जिला संभाग प्रभारी धर्मेन्द्र गुप्ता व प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसियशन और प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसियशन के अध्यक्ष व सचिव के साथ प्रमुख निजी स्कूलों के संचालक व प्रबंधक मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।