Hindi NewsBihar NewsAra NewsResidents Protest to Save Narayanpur Sports Ground from Construction Plans
खेल मैदान बचाने को अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे

खेल मैदान बचाने को अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे

संक्षेप:

-नारायणपुर खेल मैदान में ही टेंट डालकर बैठे लोग, भोजपुर के नारायणपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव स्थित खेल मैदान बचाने के लिए बुधवार को स्थानीय ग्रामीण खेल मैदान में ही टेंट

Feb 04, 2026 08:16 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आरा
share Share
Follow Us on

-नारायणपुर खेल मैदान में ही टेंट डालकर बैठे लोग अंगिआव, संवाद सूत्र। भोजपुर के नारायणपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव स्थित खेल मैदान बचाने के लिए बुधवार को स्थानीय ग्रामीण खेल मैदान में ही टेंट डालकर अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ गये। धरना का नेतृत्व नारायणपुर पैक्स अध्यक्ष दीना सिंह ने किया। भोजपुर डीएम और एसपी के नाम लिखे गये आवेदन में ग्रामीणों का कहना है कि उक्त खेल मैदान 30 गांवों के लिए एकमात्र खेल परिसर है। लेकिन, उक्त भूमि पर थाना भवन व पंचायत सरकार भवन बनाने का कार्य प्रस्तावित है, जिससे खेल मैदान के अस्तित्व ही खत्म हो जाएगा।

आवेदन में ग्रामीणों की ओर से यह बात भी कही गई है कि खेल मैदान को छोड़ दें, तो उसके बगल में उपयुक्त सरकारी जमीन उपलब्ध है, जिस पर थाना व पंचायत सरकार भवन का निर्माण हो सके। धरना दे रहे सत्येंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह, रवींद्र सिंह, शंकर सिंह, परमेश्वर सिंह, रमुन यादव सहित अन्य ग्रामीण खेल मैदान की भूमि पर किसी भी प्रकार के निर्माण कर पर रोक लगाने, उक्त तीन एकड़ भूखंड को खेल मैदान घोषित करने, स्थल का निरीक्षण कराकर स्थिति स्पष्ट करने और नारायणपुर खेल मैदान को संरक्षित घोषित करने सहित अन्य कई मांग उठाई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;