मखदूमिया मस्जिद में तरावीह नमाज मुकम्मल, हाफिज सम्मानित
पेयूर गांव की मखदूमिया मस्जिद में रमजान के मौके पर तरावीह की नमाज पूरी की गई। हाफिज सबा करीम ने नमाज पढ़ाई, जिसमें गांव के कई लोग शामिल हुए। उन्होंने दुआ की और रमजान की अहमियत पर प्रकाश डाला। इसके बाद हाफिज सबा करीम को 81 हजार रुपये का नजराना भेंट कर सम्मानित किया गया।

सहार, संवाद सूत्र। प्रखंड के पेउर गांव स्थित मखदूमिया मस्जिद में रमजान के पवित्र महीने के अवसर पर पढ़ी जा रही तरावीह की नमाज रविवार की रात मुकम्मल कर ली गई। तरावीह की नमाज हाफिज सबा करीम साहब ने मुकम्मल कराई। इस मौके पर मस्जिद में गांव के बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में डॉ. मोख्तार अहमद, मो. पिंटू, मिस्टर अहमद, बाबू अफजल, आफताब, मो. अरमान, आसिफ समेत दर्जनों लोग शामिल हुए। तरावीह मुकम्मल होने के बाद हाफिज सबा करीम ने गांव की खुशहाली, आपसी भाईचारे और मुल्क में अमन-चैन के लिए विशेष दुआ की। साथ ही उन्होंने रमजान महीने की फजीलत और इसकी अहमियत पर भी प्रकाश डाला।
इस अवसर पर गांव के लोगों की ओर से हाफिज सबा करीम को नजराना के रूप में 81 हजार रुपये भेंट कर सम्मानित किया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


