एसबी कॉलेज में आइसा के यूनिट सम्मेलन में नई कमिटी का गठन
-सचिव साहिल अरोरा और अध्यक्ष राजन कुमार चुने गये, सुशील यादव, कमलेश यादव, रोशन कुशवाहा, जयशंकर प्रसाद आदि थे। इसके पूर्व उद्घाटन आइसा बिहार राज्य अध्यक्ष प्रीति

-सचिव साहिल अरोरा और अध्यक्ष राजन कुमार चुने गये आरा, निज प्रतिनिधि । शहर के एसबी कॉलेज में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) का वार्षिक यूनिट सम्मेलन संपन्न हुआ। सम्मेलन में कैंपस की ज्वलंत समस्याओं के साथ-साथ देश की वर्तमान शैक्षिक परिस्थिति पर गंभीर चर्चा की। दूसरे सत्र में आगामी वर्ष के लिए नई यूनिट कमेटी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से अध्यक्ष राजन कुमार और सचिव साहिल अरोरा को चुना गया। इसके साथ ही 21 सदस्यीय कमिटी का भी चुनाव किया गया। मौके पर विशाल कुमार, कमलेश अंबेडकर, विकास कुमार, सुशील यादव, कमलेश यादव, रोशन कुशवाहा, जयशंकर प्रसाद आदि थे।
इसके पूर्व उद्घाटन आइसा बिहार राज्य अध्यक्ष प्रीति पटेल ने किया। पर्यवेक्षक कमलेश यादव थे। निवर्तमान इकाई सचिव चंदन दास ने पिछले सत्र की संगठनात्मक रिपोर्ट पेश की। साथ ही छात्र हित के मुद्दे पर हुए संघर्ष का ब्योरा प्रस्तुत किया। मुख्य वक्ता पूर्व विधायक मनोज मंजिल ने कहा कि नई शिक्षा नीति के माध्यम से गरीब और वंचित तबके के छात्रों को उच्च शिक्षा से बाहर धकेलने की साजिश रची जा रही है। ऐसे समय में आइसा जैसी छात्र संस्थाओं की जिम्मेदारी बढ़ जाती है कि वह न केवल कैंपस के भीतर, बल्कि सड़क पर भी छात्रों के हक की लड़ाई लड़े। प्रीति पटेल ने पिछले कई वर्षों से रुके हुए छात्र संघ चुनावों को तुरंत बहाल करने की मांग की। कैंपस में छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जेंडर सेंसिटाइजेशन कमेटी अगेंस्ट सेक्सुअल हैरासमेंट को प्रभावी ढंग से लागू करने पर चर्चा की।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


