रबी महोत्सव : किसानों को खेती के गुर सिखाये गये
ज जत ता ज ज जसज ज ज जसज त जसज ज ज जसत ज ज ज ज जासजज ज ज

सहार, संवाद सूत्र। सहार में कृषि प्रोद्यौगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा) की ओर से शुक्रवार को आयोजित प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह रबी महोत्सव में किसानों को खेती के गुर सिखाये गये। सहार ई किसान भवन के समीप आयोजित महोत्सव का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख अनिल राय, बीएओ अरुण कुमार सिंह, पंचायत समिति सदस्य अरुण ठाकुर, आत्मा अध्यक्ष शिव शंकर सिंह और किसान बिनेशरी राय ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। मुख्य अतिथि वैज्ञानिक डॉ सचितानंद सिंह ने किसानों को खेती की जानकारी दी। किसानों को रबी की खेती करने और उर्वरकों के प्रयोग के बारे विशेष जानकारी दी गयी। समन्वयक अजय सिंह, कुमार सौरव, हिमांशु कुमार हिम,राजिव कुमार रंजन, चन्द्र नारायण केशरी सहित पंचायत समिति सदस्य वीरेंद्र राम, मधुकर प्रसाद, चंदन सिंह, पंकज सिंह, प्रिंस राय, अनुराग राय, ललक राम सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।
किसान सलाहकारों ने काली पट्टी बांध किया बहिष्कार
सहार। किसान सलाहकारों ने लंबित मांगों को लेकर काला पट्टी बांध रबी महोत्सव का बहिष्कार किया। बहिष्कार में शामिल सलाहकारों में राजेन्द्र कुमार, जितेन्द्र कुमार, अजीत कुमार सिंह, अरुण कुमार पाठक, संतोष कुमार संत, राजेश कुमार सहित अन्य लोग शामिल थे।
