Hindi NewsBihar NewsAra NewsPublic Team Triumphs Over Police in Thrilling Cricket Match Himanshu Named Man of the Match
पुलिस-पब्लिक क्रिकेट मैच में पब्लिक टीम ने जीता कप

पुलिस-पब्लिक क्रिकेट मैच में पब्लिक टीम ने जीता कप

संक्षेप:

-रोमांचक मुकाबले में उपविजेता टीम के हिमांशु बने मैन ऑफ द मैच, सहार प्लस टू उच्च विद्यालय स्टेडियम में पुलिस और पब्लिक के बीच खेले गए मैत्री क्रिकेट मुकाबले में पब्लिक टीम ने

Jan 24, 2026 07:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आरा
share Share
Follow Us on

-रोमांचक मुकाबले में उपविजेता टीम के हिमांशु बने मैन ऑफ द मैच सहार, संवाद सूत्र। सहार प्लस टू उच्च विद्यालय स्टेडियम में पुलिस और पब्लिक के बीच खेले गए मैत्री क्रिकेट मुकाबले में पब्लिक टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुलिस टीम को हराकर विजेता कप पर कब्जा जमाया। मुकाबला अंत तक बेहद रोमांचक रहा। विगत वर्षों की भांति पुलिस पब्लिक मैत्री क्रिकेट मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख प्रियरंजन कुमार, बीडीओ सहार जानर्दन तिवारी, सहार थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सुबोध कुमार, चौरी थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रोकेश कुमार सिंह,मुखिया बसंत कुमार, मुखिया समरेश सिंह, जदयू प्रदेश कार्य समिति सदस्य चांद मो. रिजवी एवं जदयू प्रदेश कार्य समिति सदस्य गुड्डू प्रसाद की ओर से संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।

पुलिस प्रशासन के सौजन्य से आयोजित 16-16 ओवर के इस मुकाबले में पब्लिक टीम के कप्तान पत्रकार गुड्डन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए पुलिस टीम को आमंत्रित किया। पुलिस टीम ने निर्धारित ओवरों में 111 रन बनाए। वहीं 112 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पब्लिक टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अंतिम ओवर में एक विकेट से लक्ष्य हासिल कर लिया और मुकाबला अपने नाम कर लिया। मैच में अंपायर की भूमिका विमल मौआर और इजहार अहमद ने निभाई। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दोनों टीमों के खिलाड़ियों में हिमांशु कुमार को संयुक्त रूप से मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथियों की ओर से विजेता टीम के कप्तान गुड्डन को विजेता कप और उपविजेता टीम के कप्तान सहार सीओ राकेश कुमार शर्मा को उप विजेता कप प्रदान किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;