बेटे ने की धोखाधड़ी, तो एसपी के जनता दरबार में पुलिस बुजुर्ग मां
-पुलिस आपके द्वार कार्यक्रम के तहत नगर थाने में लगा जनता दरबार , उमड़ पड़ी फरियादियों की भीड़, पुलिस अधीक्षक ने सभी मामलों

-पुलिस आपके द्वार कार्यक्रम के तहत नगर थाने में लगा जनता दरबार -उमड़ पड़ी फरियादियों की भीड, पुलिस अधीक्षक ने सभी मामलों में लिया एक्शन -जनता दरबार में पारिवारिक और घरेलू विवाद के साथ जाम और वन वे की भी पहुंची शिकायत आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता पुलिस आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शनिवार को नगर थाने में जनता दरबार आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक राज की उपस्थिति में आयोजित जनता दरबार में फरियादियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पारिवारिक और घरेलू विवाद के साथ वन-वे एवं जाम की शिकायतें भी पहुंचती रही। एसपी ने सभी मामलों में एक्शन लेते हुए तत्काल कार्रवाई करने का संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये जाते रहे।
जनता दरबार में शहर के महादेवा रोड निवासी एक वृद्ध महिला अपने बेटे के खिलाफ शिकायत लेकर पहुंची थीं। उनका कहना था कि बेटे ने धोखे से उनके सारे पैसे हड़प लिया है। इस पर एसपी की उम्र तत्काल थानाध्यक्ष को जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिया गया। उसी तरह एक अन्य बुजुर्ग द्वारा बेटे पर मारपीट कर घर से निकाल देने की शिकायत की गयी। एक शख्स द्वारा अपने भाइयों पर दुकान में हिस्सा नहीं देने का आरोप लगाया गया है। इसके अलावा जमीन और नाली एवं गली से संबंधित भी काफी शिकायतें एसपी के समक्ष आयी। शहर के कुछ पार्षदों सहित अन्य प्रतिनिधियों द्वारा भी समस्यायों से एसपी को अवगत कराया गया। इसमें मुख्य रूप से सब्जी गोला, सिंडिकेट और मीरगंज में सड़क जाम की शिकायतें थीं। इसे लेकर पार्षदों की ओर से वन-वे को कड़ाई से पालन करने की मांग की गयी। कहा गया कि वन-वे के बावजूद ई रिक्शा जैसे वाहन धड़ल्ले से चल रहे हैं। उस कारण जाम लग रहा है। साथ ही गोला में देर तक पिकअप जैसे वाहनों से सब्जी लाये थाने और उतारने के कारण भी जाम की स्थिति बनी रहती है। धरहरा पुल पर मछली बेचने का मामला उठाते हुए उस पर रोक लगाये जाने की मांग की की गयी। जनता दरबार में नगर थानाध्यक्ष देवराज राय सहित अन्य पुलिस अधिकारियों के अलावे भाजपा नेता सह मेयर प्रतिनिधि आलोक रंजन, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मुन्नु सिंह, पार्षद, रंजीत सिंह, जीतू चौरसिया, मुन्ना महतो, दीपू शाह और जीतेंद्र कुमार, रणजीत सिंह उर्फ बिहारी प्रयाग यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




