Ara News: मांगों के समर्थन में चरपोखरी ब्लॉक पर धरना-प्रदर्शन

हिन्दुस्तान, आरा
Follow us on Google News
share

Ara News: फ़ोटो 8-चरपोखरी प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समक्ष सोमवार को जनप्रतिनिधियों की ओर से दिया जा रहा धरना।

Ara News: मांगों के समर्थन में चरपोखरी ब्लॉक पर धरना-प्रदर्शन

Ara News: चरपोखरी, एक संवाददाता। जिले के चरपोखरी प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समक्ष सोमवार को जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की ओर से पांच सूत्री मांगों के समर्थन में धरना-प्रदर्शन किया गया। अध्यक्षता व्यपार मंडल अध्यक्ष हरिनारायण सिंह ने की। धरना-प्रदर्शन में जनप्रतिनिधियों की ओर से प्रखंड में पुराने और जर्जर विद्युत तार और पोल बदलने, बिजली कटौती, कथराई फीडर का भार कम करने, पसौर महादलित बस्ती में हाई वोल्टेज ट्रांसफार्मर लगाने सहित पांच सूत्री मांगों के समर्थन में ज्ञापन भी चरपोखरी बीडीओ कुमार विमलादित्य को सौंपा गया। धरना-प्रदर्शन में सियाडीह मुखिया लालमुक्ति पासवान, प्रशांत कुमार मिंटू, कामेश्वर मिश्र, विंध्याचल कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsआराAra News: मांगों के समर्थन में चरपोखरी ब्लॉक पर धरना-प्रदर्शन