सहार में माले का अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन
-एसआईआर पर गलत तरीके से आपत्ति दर्ज कराने वालों पर कार्रवाई की मांग , निश्चित कालीन धरना शुरू दिया गया। प्रखंड मुख्यालय पर प्रखंड सचिव दिलीप कुमार के नेतृत्व में आयोजित धरना की अध्यक्षता

-एसआईआर पर गलत तरीके से आपत्ति दर्ज कराने वालों पर कार्रवाई की मांग सहार, संवाद सूत्र। प्रखंड में चल रहे गहन मतदाता पुनरीक्षण कार्य के तहत जीवित मतदाताओं पर भी आपत्ति दर्ज कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार से सहार में भाकपा माले की ओर से अनिश्चित कालीन धरना शुरू दिया गया। प्रखंड मुख्यालय पर प्रखंड सचिव दिलीप कुमार के नेतृत्व में आयोजित धरना की अध्यक्षता रामदत्त राम ने की और संचालन पृथ्वीनाथ राम ने किया। माले कार्यालय से कार्यकर्ता रैली निकाल कर प्रखंड मुख्यालय पहुंचे, जहां धरना स्थल पर मुख्य अतिथि आरा सांसद सुदामा प्रसाद भी शामिल हुए।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आपत्तिकर्ताओं पर नियम के अनूसार कार्रवाई हो। 72 हजार रुपये से कम आय बनवाने वाले आवेदनकर्ताओं की आय बनाने, गरीब भूमिहीनों को पांच डिसमिल जमीन देने, पूर्व के आवेदनकर्ताओं को आवास योजना का लाभ देने, गरीबों का बकाया बिजली बिल माफ करने सहित सात सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना का आयोजन किया गया है। माले राज्य कमिटी सदस्य उपेन्द्र भारती, तरारी प्रखंड सचिव रामेश सिंह,पूर्व प्रमुख मदन सिंह, राम किशोर राय, अखिलेश राय,रामा नंद ठाकुर, सुनीता कुमारी, इंदू देवी,रोहन राम, चन्द्रावती देवी,प्रदीप कुमार, कांति देवी,अजीत कुमार सहित अन्य लोग शामिल थे। ----------- लाठी चार्ज के खिलाफ आइसा ने प्रतिवाद दिवस पर किया प्रदर्शन आरा। निज प्रतिनिधि टीआरई चार अभ्यर्थियों एवं विशेष सर्वेक्षण संविदा कर्मी पर लाठी चार्ज के खिलाफ आइसा ने राज्यव्यापी प्रतिवाद दिवस के तहत आरा रेलवे स्टेशन परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया। संचालन आइसा जिला सह सचिव रौशन कुशवाहा ने किया। प्रदर्शन के बाद सभा को संबोधित करते हुए आइसा राज्य सचिव सबीर कुमार ने लाठी चार्ज की निंदा की। आइसा जिला सह सचिव जय शंकर प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष सिया कांत कुमार, इनौस जिला अध्यक्ष निरंजन केशरी, सह सचिव विशाल कुमार,जैन कॉलेज सचिव विवेक कुमार, महाराजा कॉलेज सचिव राजेश कुमार, एसबी कॉलेज सचिव साहिल अरोड़ा, अध्यक्ष राजन कुमार, नीतू कुमार, सन्नी देवल पासवान, रंजन कुमार , सागर पासवान, समित सिंह, अभिषेक कुमार, श्याम देव, अनिल कुमार, अजित कुमार, विमलेश कुमार , प्रदीप कुमार आदि शामिल थे । अयोध्या दर्शन यात्रा का 16वां जत्था रवाना बड़हरा, संवाद सूत्र। बड़हरा विधानसभा क्षेत्र में समाजसेवी अजय सिंह की अयोध्या दर्शन योजना निरंतर आगे बढ़ रही है। सोमवार को आरा प्रखंड की बसंतपुर पंचायत के श्रद्धालु अयोध्या यात्रा के लिए रवाना हुए। इस 16वें जत्थे को भदेया गांव स्थित बजरंगबली मंदिर परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस यात्रा में लगभग 150 राम भक्तों और श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया, जिन्हें दो बसों के माध्यम से अयोध्या दर्शन के लिए भेजा गया। अजय सिंह की अनुपस्थिति में उनके भतीजे धीरज सिंह ने बस को हरी झंडी दिखा रवाना किया। गांव के लोगों में इस यात्रा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला और श्रद्धालुओं ने समाजसेवी अजय सिंह के इस प्रयास की सराहना की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




