आइसा ने गिरफ्तारी के खिलाफ निकाला प्रतिवाद मार्च
आरा में शिक्षण संस्थानों में जातीय भेदभाव के खिलाफ यूजीसी समता विनियम लागू कराने की मांग को लेकर अखिल भारतीय प्रतिवाद मार्च आयोजित किया गया। मार्च में जेएनयू के छात्रसंघ के नेता और अन्य छात्र शामिल हुए। 14 छात्रों को जेल भेजने के खिलाफ यह प्रदर्शन वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय से शुरू हुआ।

आरा, निज प्रतिनिधि शिक्षण संस्थानों में जातीय भेदभाव के खिलाफ यूजीसी समता विनियम लागू कराने को लेकर शनिवार को अखिल भारतीय प्रतिवाद मार्च के तहत जेएनयू छात्रसंघ की अध्यक्ष अदिति, पूर्व अध्यक्ष नीतीश,उपाध्यक्ष गोपिका, सह सचिव दानिश और आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा समेत 14 छात्रों को जेल भेजने के खिलाफ वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में प्रतिवाद मार्च निकाला गया। इस दौरान यूजीसी रेगुलेशन को शक्ति से लागू करने की मांग की गई। वीर कुंवर सिंह विवि के इतिहास विभाग से मार्च निकाला गया और पुराने प्रशासनिक भवन के पास पहुंच सभा की गई। संचालन जैन कॉलेज इकाई के अध्यक्ष चंदन दास ने किया।
आइसा जिला सचिव विकाश कुमार ने कहा कि दलितों पर अभद्र टिप्पणी निंदनीय है। आइसा जिलाध्यक्ष सुशील यादव, एसबी कॉलेज सचिव साहिल अरोड़ा, जैन कॉलेज सचिव विवेक कुमार, नीतू कुमारी, मुस्कान, प्रदीप, बजरंगी, सुधीर, अभिषेक, अमरजीत, सहित दर्जनों विद्यार्थी उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


