Promotion of Two PT Constables to ASI in Sahar Police Station Ceremony सहार में पदस्थापित दो पीटीसी को मिली पदोन्नति , Ara Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAra NewsPromotion of Two PT Constables to ASI in Sahar Police Station Ceremony

सहार में पदस्थापित दो पीटीसी को मिली पदोन्नति

सहार थाना में दो पीटीसी को एएसआई के पद पर पदोन्नत किया गया। थानाध्यक्ष दीपक कुमार और अपर थानाध्यक्ष बबलू कुमार ने राघव यादव और भास्कर कुमार को स्टार लगाकर नई जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने दोनों को...

Newswrap हिन्दुस्तान, आराMon, 30 Dec 2024 10:31 PM
share Share
Follow Us on
सहार में पदस्थापित दो पीटीसी को मिली पदोन्नति

सहार, संवाद सूत्र। सहार थाना में पदस्थापित दो पीटीसी की पदोन्नति एएसआई के रूप में हुई है। इसे लेकर सोमवार की शाम थाना परिसर में सादे समारोह का आयोजन किया गया। इसमें थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर दीपक कुमार व अपर थानाध्यक्ष बबलू कुमार द्वारा राघव यादव व भास्कर कुमार को स्टार लगाकर एएसआई की नई जिम्मेवारी सौंपी गई। इस दौरान थानाध्यक्ष ने दोनों नवपदोन्नत एएसआई को उत्कृष्ट कार्यशैली से अपनी खास पहचान बनाने की सलाह दी है। थानाध्यक्ष ने कहा कि आपकी मेहनत से काम करने का प्रतिफल यह पदोन्नति है। पदोन्नति के साथ ही आपकी जिम्मेदारी बढ़ गई है। इस दौरान मौके पर उपस्थित दरोगा सत्यनारायण राम,रजनीश कुमार,शरद कुमार, एएसआई दीपक कुमार मंडल सहित अन्य कर्मियों ने दोनों नवपदोन्नत एएसआई को बधाई दी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।