Hindi NewsBihar NewsAra NewsPromoting Respect and Understanding in Children Through Inclusive Education Workshop
कार्यशाला में समावेशी कक्षाओं के निर्माण के सीखे गुर

कार्यशाला में समावेशी कक्षाओं के निर्माण के सीखे गुर

संक्षेप:

-बच्चों में सम्मान और समझ को बढ़ावा देना ही समावेशी शिक्षा, सदर प्रखंड के पिरौटा स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में समावेशी शिक्षा पर आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला का गुरुवार को समापन हु

Nov 20, 2025 04:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आरा
share Share
Follow Us on

-बच्चों में सम्मान और समझ को बढ़ावा देना ही समावेशी शिक्षा -नवीनतम अवधारणाओं, विधियों व शैक्षणिक रणनीतियों से अवगत कराया आरा, हिप्र.। सदर प्रखंड के पिरौटा स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में समावेशी शिक्षा पर आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला का गुरुवार को समापन हुआ। कार्यशाला का विषय समावेशी कक्षाओं का निर्माण : विविध शिक्षार्थियों और समान परिणामों के लिए रणनीतियां था। इसका मुख्य उद्देश्य सभी बच्चों को उनकी योग्यता, पृष्ठभूमि व दिव्यागंता को नजरअंदाज करके समान शैक्षिक अवसर प्रदान करना है, ताकि वे एक ही कक्षा में एक साथ सीख सकें और जीवन के लिए आवश्यक कौशल विकसित कर सकें।

कार्यशाला के समापन पर संस्थान की प्राचार्य डॉ सरिता शर्मा ने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य भावी शिक्षकों को समावेशी शिक्षा की नवीनतम अवधारणाओं, विधियों और शैक्षणिक रणनीतियों से अवगत कराना है। इससे वे विभिन्न क्षमताओं वाले विद्यार्थियों को एक समावेशी और सहयोगात्मक वातावरण में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर सकें। कार्यशाला में संस्थान के व्याख्याता अरविंद कुमार, शशिकला निषाद, रश्मि कुमारी, सुनील कुमार, स्मिता कुमारी, रेखा कुमारी, राधा कुमारी, ज्योति किरन प्रशिक्षण के एडमिन कसलटेन्ट दिव्या कुमारी व विकास नैन शामिल हुए। दो दिवसीय कार्यशाला का समन्वयक डायट व्याख्याता अरविन्द कुमार व सहयोग एचपीपीआई के विनीत कुमार सिंह और हर्षवर्धन ने किया। कार्यक्रम के समापन में संस्थान के सभी कर्मचारी व द्वितीय वर्ष के सभी प्रशिक्षु शामिल हुए |

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;