Ara News: आरा बार : ऑडिटर पद पर 746 मत पाकर प्रमोद कुमार राय ने रचा जीत का कीर्तिमान

हिन्दुस्तान, आरा
Follow us on Google News
share

Ara News: आरा बार एसोसिएशन के चुनाव सत्र 2026-28 में अधिवक्ता प्रमोद कुमार राय ने रिकॉर्ड 746 मत प्राप्त कर ऐतिहासिक विजय हासिल की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्धंद्वी को 243 मतों से हराया। इस जीत ने अधिवक्ता समुदाय में खुशी का माहौल बना दिया है। सभी नए पदाधिकारियों को भी बधाइयाँ दी गईं।

आरा बार : ऑडिटर पद पर 746 मत पाकर प्रमोद कुमार राय ने रचा जीत का कीर्तिमान
आरा बार : ऑडिटर पद पर 746 मत पाकर प्रमोद कुमार राय ने रचा जीत का कीर्तिमान

Ara News: आरा। आरा बार एसोसिएशन के चुनाव सत्र 2026-28 में ऑडिटर पद पर अधिवक्ता प्रमोद कुमार राय ( नोटरी पब्लिक, सिविल कोर्ट आरा) ने रिकॉर्ड 746 मत प्राप्त कर शानदार एवं ऐतिहासिक विजय हासिल की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अरविंद कुमार पांडेय को 243 मतों के भारी अंतर से पराजित कर ऑडिटर पद पर निर्वाचित होने का गौरव प्राप्त किया। प्रमोद कुमार राय की यह शानदार जीत आरा बार एसोसिएशन के अधिवक्ता समुदाय के बीच उनके प्रति विश्वास, समर्थन एवं व्यापक स्वीकार्यता का प्रतीक है।

पुरस्कार व बधाई

रिकॉर्ड मतों से मिली इस जीत ने चुनाव परिणाम को विशेष बना दिया है और अधिवक्ता समुदाय में उनकी सफलता को लेकर हर्ष का माहौल है। प्रमोद कुमार राय की ऐतिहासिक विजय पर आरा बार एसोसिएशन के सम्मानित अधिवक्ता सत्य प्रकाश राय, प्रेम प्रकाश पांडेय एवं विजेंद्र कुमार राय ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। इसके साथ ही अध्यक्ष पद पर निर्वाचित सुरेंद्र प्रसाद सिंह, महासचिव पद पर निर्वाचित मनमोहन ओझा एवं कोषाध्यक्ष पद पर निर्वाचित मनोरंजन कुमार सिंह को भी चुनाव में सफलता प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं।

ज़िम्मेदारियों का बढ़ना

रिकॉर्ड मतों ने बढ़ाई जिम्मेदारी बधाई देते हुए अधिवक्ताओं ने कहा कि 746 मतों का यह अभूतपूर्व समर्थन केवल चुनावी विजय नहीं, बल्कि अधिवक्ता समुदाय द्वारा प्रमोद कुमार राय पर जताए गए विश्वास और भरोसे का सशक्त प्रमाण है। यह रिकॉर्ड जनादेश उनके प्रति अधिवक्ताओं की अपेक्षाओं को भी रेखांकित करता है और उनके कंधों पर एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी डालता है। उन्होंने आशा एवं विश्वास व्यक्त किया कि ऑडिटर पद पर प्रमोद कुमार राय के निर्वाचित होने से आरा बार एसोसिएशन में वित्तीय पारदर्शिता, जवाबदेही एवं सुशासन को और अधिक मजबूती मिलेगी। वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं निष्पक्षता के साथ करते हुए अधिवक्ता समुदाय के विश्वास पर खरा उतरेंगे। बधाई देने वाले अधिवक्ताओं ने कहा कि नई कार्यकारिणी के सभी निर्वाचित पदाधिकारी आपसी समन्वय, एकजुटता, पारदर्शिता एवं अधिवक्ता हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य करें, ताकि आरा बार एसोसिएशन को और अधिक सशक्त, सुव्यवस्थित एवं प्रतिष्ठित संस्था के रूप में विकसित किया जा सके। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के कल्याण, सम्मान, सुरक्षा, मूलभूत सुविधाओं एवं व्यावसायिक उन्नति से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा तथा अधिवक्ता हितों की रक्षा के लिए सकारात्मक एवं ठोस पहल की जाएगी। बधाई देने वाले अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के सफल, पारदर्शी एवं जनहितकारी कार्यकाल की कामना करते हुए विश्वास जताया कि नई टीम आरा बार एसोसिएशन की गरिमा, प्रतिष्ठा एवं अधिवक्ता हितों को नई ऊँचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। बधाई एवं शुभकामना प्रेषित करने वाले बिहार प्रदेश कांग्रेस विधि एवं मानवाधिकार विभाग के महासचिव सत्य प्रकाश राय, अधिवक्ता प्रेम प्रकाश पांडेय, विजेंद्र कुमार राय, मुकुल सिंह और लव सिह शामिल हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रमोद कुमार राय ने कितने मत प्राप्त किए?
प्रमोद कुमार राय ने रिकॉर्ड 746 मत प्राप्त किए।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsआराAra News: आरा बार : ऑडिटर पद पर 746 मत पाकर प्रमोद कुमार राय ने रचा जीत का कीर्तिमान