Ara News: एटूजेड पीएसएस से आज पांच घंटे बंद रहेगी बिजली
हिन्दुस्तान, आरा
Ara News: आरा के धोबीघाट स्थित एटूजेड पीएसएस में आज सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। मरम्मत कार्य के कारण जगदेव नगर, सिंह कॉलोनी, बाजार समिति, और अन्य क्षेत्रों में प्रभावित लोगों को इस समय बिजली की कमी का सामना करना पड़ेगा।

Ara News: आरा। शहर के धोबीघाट स्थित एटूजेड पीएसएस से आज गुरुवार को पांच घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। मरम्मत कार्य को लेकर आज सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान पीएसएस से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों जगदेव नगर, सिंह कॉलोनी, बाजार समिति, विष्णु नगर, अनाईठ खोरीका, भेलाई, चौराई, कल्याणपुर के आसपास के क्षेत्र। सर्वोदय नगर, बैंक कॉलोनी, राम बिहार कॉलोनी, सिद्धार्थ नगर, जीरो माइल, आदर्श नगर, कृष्णापुरी, बेहरा, एकौना, तेतरिया, उदवंतनगर, मलथर, सलथर, महतवनिया, डिहरी, गड़हा, असनी, जैतपुर, सोनपुरा, ज्ञानपुरा, बीरमपुर, इंद्रपुरा, मसाढ़ टोला व मठिया गांव सहित आसपास के क्षेत्र में आपूर्ति बाधित रहेगी।


