ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार आराआरा में सगे भाईयों के घर कुर्की के लिए आज कोर्ट जायेगी पुलिस

आरा में सगे भाईयों के घर कुर्की के लिए आज कोर्ट जायेगी पुलिस

भोजपुर में माले के पूर्व हार्डकोर सदस्य की हत्या के मामले में पुलिस अब कुर्की की कार्रवाई करेगी। इसके लिए सहार थाने की पुलिस सोमवार को कोर्ट जायेगी और अर्जी...

आरा में सगे भाईयों के घर कुर्की के लिए आज कोर्ट जायेगी पुलिस
हिन्दुस्तान टीम,आराMon, 03 Sep 2018 01:21 PM
ऐप पर पढ़ें

भोजपुर में माले के पूर्व हार्डकोर सदस्य की हत्या के मामले में पुलिस अब कुर्की की कार्रवाई करेगी। इसके लिए सहार थाने की पुलिस सोमवार को कोर्ट जायेगी और अर्जी देगी। शुक्रवार को आरोपितों के घर पर इश्तेहार चिपकाया गया था। इसके बावजूद अब तक आरोपित सगे भाइयों द्वारा सरेंडर नहीं किया जा सका है। मालूम हो कि सहार थाना क्षेत्र के नाढ़ी गांव में 27 अगस्त की सुबह पूर्व माले नेता रामाकांत राम की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। इस मामले में गांव के ही रिकेश राय व विकेश राय के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। दोनों सगे भाई हैं और घटना के बाद से ही फरार चल रहे हैं। इसके बाद पुलिस कुर्की की प्रक्रिया में जुट गयी। पुलिस के अनुरोध पर गुरुवार को दोनों के खिलाफ इश्तेहार जारी किया गया। वहीं थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस दोनों की गिरफ्तारी में जुटी है। इसके लिए ताबड़तोड़ छापेमारी भी की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें