पंप कर्मी ने रची थी रुपये हड़पने की साजिश, दो साथियों संग गिरफ्तार
-पुलिस ने 48 घंटे में पंप कर्मी से छिनतई का किया खुलासा , पेट्रोल पंप के दो लाख 16 हजार रुपए, घटना में इस्तेमाल बाइक और मोबाइल बरामद

-पुलिस ने 48 घंटे में पंप कर्मी से छिनतई का किया खुलासा -पेट्रोल पंप के दो लाख 16 हजार रुपए, घटना में इस्तेमाल बाइक और मोबाइल बरामद -सीसीटीवी फुटेज ओर तकनीकी के जरिए के मामले के उद्भेदन में मिली पुलिस को सफलता -नगर थाना क्षेत्र के जेल रोड स्थित स्टेट बैंक के समीप गुरुवार के शाम हुई थी घटना आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता आरा टाउन थाने की पुलिस ने जेल रोड स्थित स्टेट बैंक के समीप पेट्रोल पंप के कर्मी से दो लाख रुपए की छिनतई की घटना का खुलासा कर दिया है। पेट्रोल पंप के कर्मी की ओर से खुद ही पैसे हड़पने की साजिश रची गयी थी।
पुलिस की ओर से इस मामले में पेट्रोल पंप के कर्मी और उसके दो साथियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। इनमें पेट्रोल पंप कर्मी धीरज कुमार सिंह उर्फ बंटी, अर्जुन कुमार सिंह उर्फ चुटुर और छोटू कुमार शामिल हैं। तीनों आयर थाना क्षेत्र के मोरसिया गांव के रहने वाले हैं। इनके पास से कथित तौर पर छिनतई के दो लाख 16 हजार रुपए, घटना में इस्तेमाल बाइक और एक मोबाइल भी बरामद किया गया। तकनीकी जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस की ओर से महज 48 घंटे में तीनों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक राज की ओर से शनिवार को प्रेस बयान जारी कर यह जानकारी दी गई। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार पेट्रोल पंप कर्मी धीरज कुमार सिंह उर्फ बंटी रोज पंप से रुपये लेकर बैंक में जमा करने जाता था। इस दौरान उसकी नीयत बिगड़ गयी और उसने पूरी घटना की साजिश रच दी। रोज की तरह गुरुवार की शाम वह दो लाख साढ़े 16 हजार रुपये एक बैग में लेकर बैंक में जमा करने जा रहा था। उसी क्रम में साजिश के तहत अपने साथी अर्जुन कुमार सिंह उर्फ चुटूर और छोटू कुमार को साजिश जेल रोड स्थित स्टेट बैंक के पास बुलाया गया और बैग को काटकर उन्हें रुपये दे दिया गया। इसके बाद उसने नगर थाने में अज्ञात बदमाशों द्वारा उसके बैग से रुपये निकाल लिये जाने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर घटना में शामिल तीनों की पहचान की। इसके बाद पहले पंप कर्मी धीरज कुमार सिंह उर्फ बंटी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। बाद में उसकी निशानदेही पर उसके साथी अर्जुन कुमार सिंह उर्फ चुटूर और छोटू कुमार को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान पेट्रोल पंप कर्मी धीरज कुमार सिंह उर्फ बंटी ने बताया कि उसी ने यह साजिश रची थी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




