Ara News: आम जन के साथ संवेदनशील व्यवहार करे पुलिस : एसपी

हिन्दुस्तान, आरा
Follow us on Google News
share

Ara News: समीक्षा सह मार्गदर्शन बैठक में पुलिस अधीक्षक ने प्रशिक्षु अवर निरीक्षकों को दिये टिप्स , संवेदनशील एवं शालीन व्यवहार करने और पुलिस की सकारात्मक छवि बनाये रखने के साथ वैज्ञानिक एवं तकनीकी अनुसंधान का

Ara News: आम जन के साथ संवेदनशील व्यवहार करे पुलिस : एसपी

Ara News: समीक्षा सह मार्गदर्शन बैठक में पुलिस अधीक्षक ने प्रशिक्षु अवर निरीक्षकों को दिये टिप्स अनुसंधान में वैज्ञानिक और आधुनिक तकनीकों के प्रभावी उपयोग का भी दिया निर्देश आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर जिले में व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे परीक्ष्यमाण पुलिस अवर निरीक्षकों को एसपी ने आम जन के साथ संवेदनशील एवं शालीन व्यवहार करने और पुलिस की सकारात्मक छवि बनाये रखने के साथ वैज्ञानिक एवं तकनीकी अनुसंधान का मंत्र दिया।

प्रशिक्षण का उद्देश्य

पुलिस अधीक्षक राज की ओर से शुक्रवार को अपने कार्यालय में समीक्षा सह मार्गदर्शन बैठक में प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षकों को यह मंत्र दिया गया। पुलिस अधीक्षक राज ने परीक्ष्यमाण पुलिस अवर निरीक्षकों को वर्दी एवं व्यक्तिगत अनुशासन, जन साधारण के साथ शालीन, संवेदनशील एवं पेशेवर व्यवहार करने पर जोर दिया। गश्ती के दौरान सतर्कता के साथ वाहन जांच के क्रम में आवश्यक सावधानियों बरतने का निर्देश दिया। अनुसंधान में वैज्ञानिक व आधुनिक तकनीकों के प्रभावी उपयोग के संबंध में भी पुलिस अधीक्षक की ओर से विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त कानून-व्यवस्था संधारण, कर्तव्यनिष्ठा, निष्पक्ष कार्यशैली एवं पुलिस की सकारात्मक छवि बनाए रखने से संबंधित अन्य आवश्यक बिंदुओं पर भी प्रशिक्षु अधिकारियों का मार्गदर्शन किया गया।

अधिकारियों के लिए दिशा-निर्देश

पुलिस अधीक्षक ने सभी परीक्ष्यमाण पुलिस अवर निरीक्षकों को प्रशिक्षण अवधि के दौरान सीखी गईं बातों को व्यावहारिक कार्यों में अपनाते हुए ईमानदारी, अनुशासन एवं जनसेवा की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया। बता दें कि भोजपुर में 39 नव नियुक्त पुलिस अवर निरीक्षक व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

FAQs

पुलिस अधीक्षक ने प्रशिक्षु अवर निरीक्षकों को क्या टिप्स दिए?
पुलिस अधीक्षक ने प्रशिक्षु अवर निरीक्षकों को जनसंवेदनशीलता, शालीनता और पुलिस की सकारात्मक छवि बनाए रखने के टिप्स दिए।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।