Hindi NewsBihar NewsAra NewsPolice Superintendent Provides Essential Training Guidelines to Trainee Constables in Ara

प्रशिक्षु सिपाहियों को पुलिसिंग के टिप्स दिये
संक्षेप:
फोटो 1 : आरा के नवीन पुलिस केंद्र में मंगलवार को ट्रेनी सिपाहियों को संबोधित करते एसपी राज।
Aug 12, 2025 09:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आरा
आरा। पुलिस अधीक्षक राज ने मंगलवार को नवीन पुलिस केंद्र में बुनियादी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे ट्रेनी सिपाहियों को उनके प्रशिक्षण से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश और मार्गदर्शन दिया। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान अनुशासन, साफ-सफाई, कार्य के प्रति निष्ठा, व्यावहारिक दक्षता और विधिक जानकारी सहित पुलिसिंग के विभिन्न पहलुओं से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर लाइन डीएसपी, मेजर और सार्जेन्ट सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे। बता दें कि आरा के नवीन पुलिस केंद्र में पटना जिला पुलिस बल में तैनात नवनियुक्त 360 सिपाहियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




