Ara News: पिकअप से 29 बोरी सिक्के जब्त, चालक समेत दो से पूछताछ

हिन्दुस्तान, आरा
Follow us on Google News
share

Ara News: हसन बाजार थाना क्षेत्र के सहेजनी गांव के समीप रविवार को पुलिस ने जब्त की पिकअप , भोजपुर में पुलिस ने एक पिकअप से बड़ी संख्या में पांच रुपये के सिक्के बरामद किया है। आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर हसन

Ara News: पिकअप से 29 बोरी सिक्के जब्त, चालक समेत दो से पूछताछ

Ara News: हसन बाजार थाना क्षेत्र के सहेजनी गांव के समीप रविवार को पुलिस ने जब्त की पिकअप पुलिस की जांच में यूपी से सिक्के लाने की आ रही बात, सोमवार की रात तक चलती रही गिनती आरा/पीरो, हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर में पुलिस ने एक पिकअप से बड़ी संख्या में पांच रुपये के सिक्के बरामद किया है। आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर हसन बाजार थाना क्षेत्र के सहेजनी गांव के समीप रविवार की रात वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने सिक्कों से लदी पिकअप जब्त की है। पुलिस के अनुसार पिकअप से 29 बोरी सिक्के बरामद किए गए हैं। हालांकि अबतक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि सिक्के किस उद्देश्य से और कहां ले जाये जा रहे थे। पुलिस चालक सहित पिकअप सवार दो लोगों को हिरासत में लेकर सिक्कों के बारे में गहराई से पूछताछ कर रही है।

पुलिस की पूछताछ

पुलिस की शुरुआती पूछताछ के अनुसार चालक की ओर से यूपी के लखनऊ इलाके से सिक्के लेकर आने की बात कही जा रही है। सोमवार की देर शाम तक सिक्कों की गिनती चल रही थी। इधर, पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित के निर्देश पर पीरो एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जानकारी के अनुसार हसन बाजार थानाध्यक्ष जयराम शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस की ओर से रविवार की रात सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में सहेजनी के समीप पुलिस की नजर एक पिकअप पर पड़ी। संदेह होने पर पुलिस ने पिकअप की तलाशी ली, तो उसमें बोरियों में बड़ी संख्या में पांच रुपये के सिक्के मिले। इसके बाद पिकअप को जब्त कर लिया गया और चालक सहित दो लोगों को हिरासत में ले लिया गया। फिलहाल पुलिस की देखरेख में सिक्कों की गिनती और उनकी प्रामाणिकता की जांच की जा रही है।

जांच और अन्वेषण

थानाध्यक्ष ने आगे कहा कि गिरफ्तार चालक और उसके साथी को पुलिस अभिरक्षा में रखकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इतनी बड़ी संख्या में सिक्के कहां से लाए जा रहे थे और इन्हें कहां भेजा जा रहा था। क्या यह किसी व्यावसायिक लेनदेन का हिस्सा है या इसके पीछे कोई गैरकानूनी मामला है, इसका खुलासा पूछताछ और जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा。

सामान्य प्रश्न

✦पुलिस ने कब और कहां पिकअप जब्त की?−
पुलिस ने रविवार की रात हसन बाजार थाना क्षेत्र के सहेजनी गांव के समीप पिकअप जब्त की।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsआराAra News: पिकअप से 29 बोरी सिक्के जब्त, चालक समेत दो से पूछताछ