Ara News: समाजसेवी के परिजनों को दी गयी सुरक्षा, जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन
Ara News: आरा के गड़हनी इस्लामगंज निवासी समाजसेवी मो. जफी के परिजनों को पुलिस ने सुरक्षा मुहैया कराई है। हत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है, और सभी आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। एसडीपीओ ने 48 घंटे में गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।

Ara News: आरा। गड़हनी के इस्लामगंज निवासी समाजसेवी मो. जफी के परिजनों को पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा मुहैया कराई गई है। साथ ही परिजनों और ग्रामीणों की शिकायत के आधार पर चिन्हित समस्या वाले स्थान पर भी पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है। जगदीशपुर एसडीपीओ राहुल कुमार ने बताया कि फिलहाल परिजनों की सुरक्षा को लेकर पुलिस बल उपलब्ध कराया गया है। हत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। कानून सम्मत कार्रवाई की जा रही है। घटना में शामिल सभी आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। 48 घंटे में आरोपितों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया गया है।
एसडीपीओ ने कहा कि परिजनों और ग्रामीणों की ओर से जो भी शिकायत की गयी है, उसकी जांच की जायेगी। थानाध्यक्ष के खिलाफ भी ग्रामीणों की ओर से शिकायत की गयी है। उस मामले से वरीय अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। एसडीपीओ ने कहा कि नशे के खिलाफ और सघन अभियान चलाया जाएगा।


