Ara News: पीरो और हसन बाजार पुलिस की कार्रवाई में छह गिरफ्तार
Ara News: पीरो, संवाद सूत्र। अपराध नियंत्रण व मद्य निषेध अभियान के तहत पीरो और हसन बाजार थानों की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार किया

Ara News: पीरो, संवाद सूत्र। अपराध नियंत्रण व मद्य निषेध अभियान के तहत पीरो और हसन बाजार थानों की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार किया। पीरो थाना पुलिस ने वर्ष 2022 में दर्ज चोरी के एक मामले में वांछित आरोपित रोहतास जिले के राजपुर निवासी मेढर चौधरी के पुत्र सुधीर चौधरी को गिरफ्तार लिया। इसके अलावा शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बीएनएसएस की धारा 170 के तहत सनेमा निवासी सुधीर कुमार, रमेश कुमार, विमल और राममाद टोला निवासी मनबोध पंडित को हिरासत में लिया गया। उधर, हसन बाजार थाना पुलिस ने शराबबंदी कानून के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
इनमें रोहतास जिले के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के मोहनी निवासी राकेश कुमार और कातर निवासी नसीम हाशमी शामिल हैं। दोनों के खिलाफ बिहार उत्पाद एवं मद्यनिषेध अधिनियम की धारा 37 के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई। पुलिस प्रशासन का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए यह धरपकड़ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

