गांजा बरामदगी में नौ वर्षों से दो फरार आरोपितों के घरों पर चिपकाया इश्तेहार
-बबुरा पुलिस की सख्ती, दो मामलों में तीन आरोपितों के घरों पर की कई कार्रवाई, जानकारी के अनुसार सिरसिया गांव निवासी जगदीश सिंह के पुत्र चुनचुन सिंह और योगेंद्र सिंह के पुत्र छोटू सिंह के

-बबुरा पुलिस की सख्ती, दो मामलों में तीन आरोपितों के घरों पर की कई कार्र बड़हरा, संवाद सूत्र। भोजपुर के बबुरा थाना क्षेत्र में वर्षों से फरार चल रहे आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव में मादक पदार्थ (गांजा) मामले में फरार दो आरोपितों के घरों पर रविवार को पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया। जानकारी के अनुसार सिरसिया गांव निवासी जगदीश सिंह के पुत्र चुनचुन सिंह और योगेंद्र सिंह के पुत्र छोटू सिंह के विरुद्ध वर्ष 2017 में गांजा से संबंधित मामला दर्ज किया गया था। तभी से दोनों आरोपित फरार चल रहे हैं।
करीब नौ वर्षों से पुलिस की पकड़ से दूर रहने के बाद अब न्यायालय के निर्देश पर इनके घरों पर इश्तेहार चिपकाया गया है। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश के आलोक में यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि इश्तेहार चिपकाने के बाद भी आरोपित स्वयं पुलिस या न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण नहीं करते हैं, तो उनके विरुद्ध कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके लिए न्यायालय में प्रार्थना पत्र दायर किया जाएगा। सारण में लूटकांड के आरोपित के घर इश्तेहार चस्पा बबुरा पुलिस ने एक अन्य कार्रवाई में सारण जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र के रायपुर बिंदगावा गांव में भी लूटकांड के फरार आरोपित के घर इश्तेहार चिपकाया। बताया जाता है कि स्थानीय निवासी बैकुंठ राय के पुत्र जयप्रकाश राय वर्ष 2023 में हुए लूटकांड के बाद से फरार चल रहा है। पुलिस लगातार उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत थी, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर अब न्यायालय के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है। दोनों स्थानों पर इश्तेहार चिपकाने के दौरान पुलिस बल की तैनाती की गई थी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


