
गड़हनी बाजार पर चरपोखरी पुलिस का फ्लैग मार्च
गड़हनी नगर पंचायत में दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में मार्च के दौरान शराब पीने वालों को चेतावनी दी गई। पुलिस...
गड़हनी, एक संवाददाता। दुर्गापूजा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को चरपोखरी थाना क्षेत्र के गड़हनी नगर पंचायत के बाजार पर चरपोखरी थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस जवानों के साथ फ्लैग मार्च किया। मार्च गड़हनी में विभिन्न गलियों व मोहल्ले होते हुए किया गया। फ्लैग मार्च के दौरान उपस्थित सभी को चेताया कि कोई भी शराब के नशे में पाये जाते हैं, तो उन्हें बख्शा नहीं जायेगा। थाना प्रभारी ने बताया कि लोगों से शांतिपूर्ण माहौल में दुर्गापूजा संपन्न कराने की अपील की गयी। वहीं पुलिस के फ्लैग मार्च से असामाजिक तत्वों व शराबियों में हड़कंप मच गया। फ्लैग मार्च के दौरान करीब तीन सौ लीटर देसी शराब भी विनष्ट की गयी। यह जानकारी थानाध्यक्ष ने दी।


लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




