दरवाजे पर चढ़ की थी गोलीबारी, गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, आरा
Follow us on Google News
share

भोजपुर के उदवंतनगर थाने की पुलिस ने गोलीबारी के आरोपित शंकर दयाल कुमार को गिरफ्तार किया है। वह गड़हा गांव का निवासी है। 23 मई को उसने अपने साथियों के साथ मिलकर एक व्यक्ति पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। इस मामले में केशो सिंह ने उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

दरवाजे पर चढ़ की थी गोलीबारी, गिरफ्तार

आरा। भोजपुर के उदवंतनगर थाने की पुलिस ने गोलीबारी के एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। वह थाना क्षेत्र के गड़हा गांव निवासी रवींद्र सिंह का पुत्र शंकर दयाल कुमार है। पुलिस अधीक्षक राज की ओर से रविवार को जारी प्रेस बयान में गिरफ्तारी की जानकारी दी गयी है। पुलिस के अनुसार 23 मई की सुबह गड़हा गांव निवासी स्व. राम एकबाल सिंह के पुत्र केशो सिंह अपने पुराने घर के बगल में परती जमीन पर नया घर बनवा रहे थे। तभी शंकर दयाल कुमार अपने अन्य लोगों के साथ हथियार लेकर पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। उस मामले में केशो सिंह की ओर से शंकर दयाल कुमार सहित 12 लोगों के खिलाफ दरवाजे पर चढ़कर फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।