Ara News: 96 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार
हिन्दुस्तान, आरा
Ara News: शाहपुर में पुलिस ने 96 लीटर देसी शराब के साथ नीतीश कुमार यादव को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने रंडाडीह गांव के पास से इस आरोपी को पकड़ा। शराब के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई और आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

Ara News: शाहपुर। पुलिस ने देसी शराब के साथ धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस बल के साथ रंडाडीह गांव के पास से 96 लीटर देसी शराब के साथ नीतीश कुमार यादव को गिरफ्तार किया। वह शाहपुर का रहने वाला बताया जाता है। पुलिस ने उसके पास से 96 लीटर देसी शराब जब्त कर ली। इस संबंध में शाहपुर थाना में उत्पाद एवं मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने नीतीश कुमार यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।


