Ara News: खेलने के दौरान विषैले सांप के डसने से स्कूली छात्र मौत
Ara News: कंचे खोजने के दौरान बिषैले सांप ने डसा, झाड़-फूंक में गयी जान, जिले के तरारी थाना क्षेत्र के खवनी गांव में शुक्रवार की शाम विषैले सांप के डसने से किसी एक स्कूली छात्र की मौत हो गयी।

Ara News: कंचे खोजने के दौरान बिषैले सांप ने डसा, झाड़-फूंक में गयी जान तरारी थाना क्षेत्र के खवनी गांव में शुक्रवार की शाम हुई घटना आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता जिले के तरारी थाना क्षेत्र के खवनी गांव में शुक्रवार की शाम विषैले सांप के डसने से किसी एक स्कूली छात्र की मौत हो गयी। झाड़-फूंक और इलाज के बाद उसकी जान नहीं बच सकी। इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के दौरान उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। मृत छात्र खवनी गांव निवासी वीर कुंवर राम का 14 वर्षीय पुत्र विष्णु शंकर था। वह सातवीं कक्षा का छात्र था। उसके दादा अमीन राम ने बताया कि शुक्रवार की शाम विष्णु घर के बाहर अपने दोस्तों के साथ कंचे (टाना या गोली) खेल रहा था। वह कंचे खोज रहा था। इसी दौरान किसी विषैले सांप ने उसे डस लिया। उससे उसकी हालत काफी गंभीर हो गयी। उसके बाद उसे झाड़-फूंक कराने के लिए जाया गया।
झाड़-फूंक और इलाज
बाद में इलाज के लिए तरारी स्थित निजी अस्पताल लाया गया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उसके बाद अपनी संतुष्टि को लेकर उसे थाना क्षेत्र के सेदहा एवं विशंभरापुर गांव झाड़फूंक के लिए ले गए। वहां भी उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद परिजन शव लेकर गांव गये।सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया गया। सदर अस्पताल में करवाया। बताया जा रहा है कि विष्णु दो भाई और एक बहन में दूसरे स्थान पर था। उसके परिवार में मां धनराजो देवी, भाई भोले शंकर और बहन प्रभा कुमारी है। मौत के बाद उसके घर में कोहराम मच गया है। उसकी मां धनराजो देवी सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

