जब 2014 में केंद्र में भाजपा की सरकार बनी तो भारत की अर्थव्यवस्था रूपी रेल बेपटरी थी। इसे पटरी पर लाने का श्रेय यदि किसी को है तो वे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। आज भारत की अर्थव्यवस्था सात प्रतिशत की दर से बढ़ रही है। आने वाले समय में भारत की आर्थिक स्थिति को बुलेट ट्रेन की गति दी जायेगी। उक्त बातें एचडी जैन कॉलेज के सभागार में रविवार आयोजित बुद्धिजीवी सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार ) जयंत सिन्हा ने कहीं।
मायावती पर विवादित टिप्पणी के बाद BJP विधायक साधना सिंह ने जताया खेद
केंद्रीय मंत्री ने सम्मेलन के विषय-राष्ट्रहित में वर्तमान केंद्र सरकार की उपलब्धियां एवं योजनाएं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नोटबंदी से बड़ी राशि बैंकों में आयी। लाखों लोग आयकर के दायरे में आये। अर्थव्यस्था के मामले में भारत विश्व में तीसरे स्थान पर आ गया है। प्राइवेट सेक्टर में लाखों रोजगार पैदा हो रहे हैं।
कहा कि किसानों के लिए फसल मूल्य को बढ़ाया गया है। किसानों को पर्याप्त बिजली मिल रही है। इससे खेती में सुधार हुआ है। गरीबों के लिए जीवन बीमा, जन धन, आवास, कौशल विकास, उज्ज्वला सहित अन्य योजनाएं चलायी जा रही हैं।