ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार आराबिहिया में ट्रेन ठहराव के लिए किया धरना-प्रदर्शन

बिहिया में ट्रेन ठहराव के लिए किया धरना-प्रदर्शन

दानापुर रेल मंडल के बिहिया स्टेशन पर कुछ ट्रेनों के ठहराव को ले जदयू नेता देवमोहर यादव के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन किया...

बिहिया में ट्रेन ठहराव के लिए किया धरना-प्रदर्शन
हिन्दुस्तान टीम,आराWed, 14 Feb 2018 10:55 PM
ऐप पर पढ़ें

दानापुर रेल मंडल के बिहिया स्टेशन पर कुछ ट्रेनों के ठहराव को ले जदयू नेता देवमोहर यादव के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन किया गया।

धरनार्थियों व प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांगों में श्रमजीवी एक्सप्रेस, संघमित्रा एक्सप्रेस व लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस का तत्काल ठहराव देने सहित चार नम्बर प्लेटफॉर्म का निर्माण उत्तर दिशा में करने, 63261 अप (559) शटल को आरा में एक घंटे के लिए बेवजह न रोकन,े 63213/63214 जो आरा से कुल्हडिया में जाकर रुकती है, उसे बिहिया से चालू करने, वहीं 63223/63224 को जो कभी-कभी आरा से बिहिया नहीं आती है, उसे बिहिया तक का समय निर्धारित किया जाए। शेड निर्माण व प्लेटफॉर्म का सौन्दर्यीकरण, शौचालय का निर्माण जल्द व ओवरब्रिज की मरम्मत यथाशीघ्र की जाए।

नेताओं ने कहा कि बिहिया जिला ही नहीं, राज्य का प्रमुख व्यावसायिक केंद्र है। स्टेशन से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर महथिन माता का मंदिर और डेढ़ किमी दूरी पर बाबा मखदूम साहब का मजार है। यहां से दस किमी पर वीर कुंवर सिंह का जन्मस्थल व किला है। यहां का राजस्व भी अच्छा है पर फिर भी यहां सुविधाएं नदारद हैं। महिलाओं के लिए शौचालय की व्यवस्था भी नहीं है। धरना की सभा को अशोक कुमार यादव, विपिन कुमार श्रीवास्तव अतुल जायसवाल, रवीन्द्र प्रसाद, अनिल कुमार मिश्रा, रमेश गुप्ता, ललन प्रसाद, रामनारायण राम, तेजनारायण यादव, संजय प्रसाद प्रजापति ने संबोधित किया। मांगों से संबंधित ज्ञापन आरा से आये टीआई व स्टेशन प्रबंधक अखिलेश कुमार को सौंपा। इसको लेकर रेल प्रशासन चौकस दिखा। स्वयं रेल थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह पहुंचे थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें