चार केंद्रों पर 14 मार्च को होगी पीएचडी प्रवेश परीक्षा

Feb 28, 2026 08:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आरा
share

वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में पी एचडी नामांकन परीक्षा (पैट) 14 मार्च 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में होगी, पहली पाली सुबह 11 से 12 बजे और दूसरी पाली दोपहर 12:15 से 2:15 बजे तक। कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए केंद्रों पर जैमर लगाने का निर्देश दिया गया है।

चार केंद्रों पर 14 मार्च को होगी पीएचडी प्रवेश परीक्षा

आरा, निज प्रतिनिधि। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में पी एचडी नामांकन परीक्षा (पैट) वर्ष 2025 आगामी 14 मार्च को आयोजित की जाएगी। परीक्षा को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। विश्वविद्यालय ने केंद्रों का निर्धारण भी कर लिया है। कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन को लेकर केंद्रों को आवश्यक गाइड लाइन जारी की गई है। परीक्षा कक्ष में विद्यार्थी मोबाइल/इलेक्ट्रॉनिक उपकरण आदि लेकर नहीं पहुंचे, इसके लिए केन्द्रों पर जैमर लगाने का निर्देश दिया गया है। बता दें कि परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। रिपोर्टिंग समय सुबह दस बजे निर्धारित किया गया है, जबकि गेट को 10:30 बजे बंद कर दिया जाएगा।

पहली पाली की परीक्षा सुबह 11:00 बजे से 12:00 बजे तक एक घंटे की होगी। वहीं दूसरी पाली परीक्षा 15 मिनट बाद दोपहर 12:15 से 02:15 तक ली जाएगी। पहली पाली की परीक्षा ओएमआर और दूसरी पाली की परीक्षा विषय आधारित होगी। परीक्षा को लेकर एचडी जैन कॉलेज आरा, महाराजा कॉलेज आरा, एसबी कॉलेज आराऔर एमएम महिला कॉलेज आरा को केंद्र बनाया गया है। परीक्षा केन्द्र पर प्राथमिकता के आधार पर जैमर का उपयोग किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।