Hindi NewsBihar NewsAra NewsPhD Course Work Begins for Successful Candidates at Veer Kunwar Singh University
पीजी हिन्दी विभाग में पीएचडी शोधार्थियों का दीक्षारंभ

पीजी हिन्दी विभाग में पीएचडी शोधार्थियों का दीक्षारंभ

संक्षेप:

पीजी हिन्दी विभाग में दीक्षारंभ कार्यक्रम में मौजूद विभागाध्यक्ष और अन्य शिक्षक। आरा, निज प्रतिनिधि। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के विभिन्न पीजी विभागों में

Dec 01, 2025 06:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आरा
share Share
Follow Us on

आरा, निज प्रतिनिधि। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के विभिन्न पीजी विभागों में पीएचडी सत्र 2023-24 के सफल अभ्यर्थियों का कोर्स वर्क शुरू हुआ। पीएचडी का कोर्स वर्क शुरू होने पर विभागों में शोधार्थियों की भीड़ रही। इसी कड़ी में वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा के स्नातकोत्तर हिन्दी विभाग में सत्र 2023-24 के शोधार्थियों का दीक्षारंभ समारोह आयोजित हुआ। अध्यक्षता विभागाध्यक्ष प्रो. मृत्युंजय सिंह ने की। अध्यक्षीय संबोधन में प्रो. सिंह ने शोधार्थियों को शोध की बारीकियों, तकनीकी पक्षों और शोध के नये-नये वातायनों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि शोध सतत प्रक्रिया है और इसके लिए निरंतर जिज्ञासा, अनुशासन तथा गहन अध्ययन की आवश्यकता होती है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कार्यक्रम में डॉ. नीरज कुमार ने शोधार्थियों को विभिन्न पुस्तकालयों का नियमित भ्रमण करने के लिए प्रेरित किया और शोध के लिए व्यापक पठन-पाठन एवं नियमित उपस्थिति को अनिवार्य बताया। वहीं डॉ. मुकेश कुमार राम ने शोधप्रविधि की विभिन्न शैलियों की जानकारी देते हुए शोध लेखन की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया। दीक्षारंभ की औपचारिकता विभागाध्यक्ष प्रो. मृत्युंजय सिंह और विभाग के सभी सदस्यों द्वारा शोधार्थियों को कलम प्रदान कर पूरी की गई, जो ज्ञान, सृजन एवं शोध यात्रा के शुभारम्भ का प्रतीक है। धन्यवाद ज्ञापन नीलांबुज सरोज ने किया। उन्होंने शोधार्थियों को नवीनतम पुस्तकों एवं पत्रिकाओं के अध्ययन के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि अद्यतन ज्ञान ही शोध को समृद्ध बनाता है। कार्यक्रम में विभाग के वरिष्ठ शोधार्थियों आनंद, जाह्नवी, सौरभ आदि ने सक्रिय सहभागिता की।