Hindi NewsBihar NewsAra NewsPhD Admission Test 2025 Applications Open Until December 20 at Veer Kunwar Singh University
वीकेएसयू : पीएचडी एडमिशन टेस्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

वीकेएसयू : पीएचडी एडमिशन टेस्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

संक्षेप:

-20 दिसंबर तक लिए जायेंगे आवेदन, शोध के लिए इच्छुक विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। पीएचडी एडमिशन टेस्ट (पैट) 2025 के लिए वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय ने आवेदन करने की तिथि जारी कर दी

Thu, 27 Nov 2025 07:34 PMNewswrap हिन्दुस्तान, आरा
share Share
Follow Us on

-20 दिसंबर तक लिए जायेंगे आवेदन आरा, निज प्रतिनिधि। शोध के लिए इच्छुक विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। पीएचडी एडमिशन टेस्ट (पैट) 2025 के लिए वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय ने आवेदन करने की तिथि जारी कर दी है। आगामी 20 दिसंबर तक अभ्यर्थी वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करेंगे। परीक्षा नियंत्रक प्रो अनवर इमाम ने बताया कि पीजी विभागों से रिक्ति की जानकारी मांगी गई है। जैसे-जैसे रिक्ति आ रही है उसे वेबसाइट पर अपलोड किया जा रहा है। बता दें कि कुछ विषयों में सीटें इस बार काफी कम रहने की उम्मीद है। बता दें कि विगत दिन पूर्व पीएचडी प्रवेश परीक्षा 2023 और 2024 का रिजल्ट जारी किया गया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसमें सफल और मेरिट में आने वाले विभिन्न विषयों के विद्यार्थियों ने पंजीयन करा लिया है। ऐसे विद्यार्थियों का पीएचडी कोर्स वर्क भी एक दिसंबर से शुरू हो जाएगा। वहीं जहां अब तक इंटरव्यू के आधार पर मेरिट जारी नहीं हुई है, वहां दिसंबर प्रथम सप्ताह तक प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। बता दें कि नये रेगुलेशन के तहत परीक्षा आयोजित होगी। इसमें विभाग की कुल सीटों में आधी सीट नेट और जेआर एफ उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए आरक्षित रहेगी, जबकि आधी सीट पर पीएचडी प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा। बता दें कि वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश परीक्षा का सत्र भी नियमित है। वर्ष 2023 और 2024 के लिए एक साथ परीक्षा लेकर रिजल्ट जारी किया जा चुका है। अब वर्ष 2025 की पीएचडी प्रवेश परीक्षा ली जाएगी। जानकारों की मानें तो जनवरी माह में प्रवेश परीक्षा ली जाएगी।परीक्षा दो पेपर की होगी। इसमें एक वस्तुनिष्ठ और दूसरा विषय आधारित होगा।