ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार आरा पीजी एडमिशन : विवि में मेरिट लिस्ट का प्रकाशन

पीजी एडमिशन : विवि में मेरिट लिस्ट का प्रकाशन

कुंवर सिंह विश्वविद्यालय ने आखिरकार पीजी सत्र 2019-21 में एडमिशन को ले तिथि जारी कर दी है। पीजी में दाखिले का कार्य 13 से 18...

 पीजी एडमिशन : विवि में मेरिट लिस्ट का प्रकाशन
हिन्दुस्तान टीम,आराTue, 12 Nov 2019 11:59 AM
ऐप पर पढ़ें

वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय ने आखिरकार पीजी सत्र 2019-21 में एडमिशन को ले तिथि जारी कर दी है। पीजी में दाखिले का कार्य 13 से 18 नवंबर तक होगा। छात्र कल्याण अध्यक्ष प्रो केके सिंह ने बताया कि पीजी सेमेस्टर वन में दाखिले के लिए विभाग और कॉलेज अपने लॉगिन आईडी व पासवर्ड के जरिए मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर लेंगे। इसके बाद छात्र-छात्राओं के ऑफर लेटर से उसका मिलान कर एडमिशन लेंगे। ऑफर लेटर में दिये गये गोपनीय कोड के माध्यम से विवि के ऑनलाइन पोर्टल पर नामांकन को अपडेट किया जायेगा। नामांकन के बाद प्रतिदिन अपडेशन किया जाना है। बता दें कि इस बार पीजी में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन लिया गया है। ऑनलाइन आवेदन के आधार पर प्रथम मेरिट लिस्ट का प्रकाशन किया गया है। मालूम हो कि इस बार विवि के पीजी विभाग और पीजी कॉलेज के लिए एक ही आवेदन लिया गया है। इस बार विद्यार्थियों को पिछले वर्ष की तरह विवि के पीजी विभाग और कॉलेजों के लिए अलग-अलग आवेदन नहीं करना था।

विद्यार्थियों के लिए पहली पसंद बने कॉलेज

पीजी एडमिशन में विद्यार्थियों की पहली पसंद इस बार अंगीभूत कॉलेज हैं। ऐसे कॉलेज, जहां पीजी की पढ़ाई होती है, उसमें दाखिले के लिए विद्यार्थियों ने अपनी प्रथम वरीयता दी है। इसके बाद फिर कोई दूसरा कॉलेज और पीजी विभाग को अपना च्वाइस बताया है। स्थिति यह है कि कट ऑफ़ मार्क्स कॉलेजों का अधिक गया है। बताया जाता है कि जैन कॉलेज में भौतिकी में कट ऑफ विवि पीजी विभाग से अधिक है। इसी तरह अन्य विषयों का भी यही हाल है। एक अधिकारी ने बताया कि इसका मुख्य कारण क्लास करना है। पीजी में क्लास अनिवार्य होने से विद्यार्थी कॉलेजों को अपनी पहली पसंद में शामिल किये हैं। मालूम हो कि पीजी सेमेस्टर वन सत्र 2019-21 में नामाकंन के लिए लगभग 15 हजार आवेदन विद्यार्थियों ने किया है। प्रथम मेरिट लिस्ट के तहत चार हजार 342 विद्यार्थियों का नामाकंन होगा। इसके बाद दूसरी मेरिट लिस्ट का प्रकाशन होगा।

इन जगहों पर होगा एडमिशन

पीजी में इस बार दाखिला विवि के सभी पीजी विभागों के अलावा एचडी जैन कॉलेज, महाराजा कॉलेज, एसबी कॉलेज, एमएम महिला कॉलेज आरा, एसपी जैन कॉलेज सासाराम, जेएलएन कॉलेज डेहरी ऑन सोन, एएस कॉलेज बिक्रमगंज, एसवीपी कॉलेज भभुआ और एमवी कॉलेज बक्सर के विभिन्न संकायों में होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें