गड़हनी : होली को ले शांति समिति की बैठक
गड़हनी थाना परिसर में होली पर्व के लिए शान्ति समिति की बैठक आयोजित की गई। थानाध्यक्ष कमलजीत ने कहा कि होली को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने का दायित्व सभी का है। गांव में डीजे नहीं बजाना, जबरन रंग डालना और शराब पर पाबंदी रहेगी। अफवाह फैलाने वालों की सूचना देने की अपील की गई।

गड़हनी, एक संवाददाता। गड़हनी थाना परिसर में होली पर्व को ले शान्ति समिति की बैठक शनिवार को आयोजित की गई। अध्यक्षता पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष कमलजीत ने की। थानाध्यक्ष ने कहा कि होली जैसे पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराना हम सभी का दायित्व बनता है। आपसी भाईचारा का परिचय देते हुए सौहार्द कायम रखना है। गांव में डीजे नहीं बजाना है। किसी व्यक्ति पर जबरन रंग व अबीर-गुलाल नहीं डालना है। शराब पर बिल्कुल पाबंदी रहेगी। हमारी टीम उपद्रवियों एवं शराबियों पर नजर रखेगी। आप सभी से भी अपील हैं कि अफवाह फैलाने वाले व्यक्तियों की सूचना दें, करवाई की जाएगी।
मौके पर एसआई अजय सिंह, प्रमुख विनोद यादव, मुखिया चंद्रशेखर सिंह, लोहा महतो, इमरान उर्फ सोनू, जितेन्द्र सिंह, बबलू सिंह, मुन्ना कुमार, विजय पासवान समेत अन्य उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


