
वीकेएसयू : स्नातक की रिक्त सीटों पर नामांकन के लिए सीटें बुक
-27 हजार 606 विद्यार्थियों ने सीट किया बुक, वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में स्नातक चार वर्षीय कोर्स सत्र 2025-29 के कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय में रिक्त सीटों पर नामांकन को लेकर
-27 हजार 606 विद्यार्थियों ने सीट किया बुक -20 अगस्त तक खुला रहेगा पोर्टल -ऑनलाइन 27 हजार 606 विद्यार्थियों ने अपनी सीट बुक करायी आरा, निज प्रतिनिधि। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में स्नातक चार वर्षीय कोर्स सत्र 2025-29 के कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय में रिक्त सीटों पर नामांकन को लेकर ऑन स्पॉट प्रक्रिया अपनाई गई। ऑन द स्पॉट एडमिशन का वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय को अच्छा रिस्पॉन्स मिला। सुबह पोर्टल खुलने के बाद लगभग 27 हजार 606 विद्यार्थियों ने अपनी सीट बुक करायी। पोर्टल खुलने के आधे घंटे के भीतर ही अंगीभूत कॉलेजों की सीटें भर गईं। इसके बाद विद्यार्थियों ने संबद्ध डिग्री कॉलेजों में अपना एडमिशन कराने के लिए सीट बुक की।
नामांकन सेल के नोडल अधिकारी प्रो डीके सिंह ने बताया कि आगामी 20 अगस्त तक पोर्टल खुला रहेगा। विद्यार्थी जहां सीटें खाली हैं, वहां एडमिशन करा सकते हैं। बताया कि सीट बुक करने वाले विद्यार्थी शुल्क जमा कर अपने कागजात का सत्यापन संबंधित कॉलेज में कराएंगे।बता दें कि पहली और दूसरी मेरिट के बाद कोटा के तहत नामांकन हुआ है। इससे 72 हजार एडमिशन स्नातक में हुआ है। रिक्त सीटों के लिए स्पॉट प्रक्रिया अपनाई गई है, जिसके बाद एडमिशन का आंकड़ा बढ़कर 99 हजार पहुंच गया है। अब देखना है कि 27 हजार विद्यार्थियों में कितने विद्यार्थी शुल्क जमा कर एडमिशन कन्फर्म कराते हैं। ऐसे उम्मीद जताई जा रही है कि इस सत्र में भी 90 हजार एडमिशन हो जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




