होली की सौगात : पुलिस ने 58 लोगों को लौटाये चोरी और गुम मोबाइल

Mar 02, 2026 11:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आरा
share Share
Follow Us on

ऑपरेशन मुस्कान सोमवार की दोपहर पुलिस दफ्तर में एसपी ने असली धारकों को सौंपे मोबाइल, इससे पूर्व नये साल के ठीक तीन दिन पहले भी

होली की सौगात : पुलिस ने 58 लोगों को लौटाये चोरी और गुम मोबाइल

ऑपरेशन मुस्कान -सोमवार की दोपहर पुलिस दफ्तर में एसपी ने असली धारकों को सौंपे मोबाइल -पिछले साल भी पुलिस ने बरामद बरामद किया था 441 मोबाइल आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर पुलिस की ओर से ऑपरेशन मुस्कान के तहत जिले के 58 लोगों को होली की सौगात दी गई है। पुलिस की ओर से उन सभी के गुम मोबाइल बरामद कर उन्हें वापस किया गया है। होली की पूर्व संध्या पर सोमवार को पुलिस अधीक्षक राज की ओर से अपने कार्यालय कक्ष में सभी को उनका मोबाइल सौंपा गया। इससे लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। लोग इसे होली का शानदार तोहफा मान रहे हैं।

मोबाइल मिलने के बाद लोगों ने एसपी और उनकी पूरी टीम को धन्यवाद किया। इससे पूर्व नये साल के ठीक तीन दिन पहले भी पुलिस की ओर से चोरी और गुम 106 मोबाइल बरामद करते हुए धारकों को वापस किया गया था। एसपी राज ने कहा कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत चोरी और गुम मोबाइल से संबंधित विभिन्न थानों एवं ओपी में दर्ज सनहा के आलोक में वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर बरामद एवं अपराधियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है । इसके लिए डीआईयू के साथ विशेष टीम गठित की गयी है। इस कड़ी में इस बार 58 मोबाइल बरामद कर असली धारकों को लौटाये गये हैं। पुलिस अधीक्षक की ओर से मौके पर उपस्थित सभी लोगों से सावधानी बरतने के साथ ही मोबाइल चोरी या गुम होने पर पुलिस के पास शिकायत जरूर दर्ज कराने की बात कही गई, ताकि पुलिस की विशेष टीम की ओर से मोबाइल बरामद किया जा सके और अपराधी दुरुपयोग नहीं कर सकें। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत पिछले साल मोबाइल बरामद करते हुए असली धारकों को लौटाये जा चुके हैं। ऑपरेशन मुस्कान के जरिए नागरिकों के गुम मोबाइल लौटा कर पुलिस आम जनता का विश्वास हासिल करने में काफी हद तक सफल होती दिख रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।