ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार आराअवैध संबंध का विरोध करने पर प्रेमी संग मिल पति का कर डाला कत्ल

अवैध संबंध का विरोध करने पर प्रेमी संग मिल पति का कर डाला कत्ल

मूल रूप से बक्सर जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के उमेदपुर गांव निवासी पूर्णवासी पासवान के 30 वर्षीय पुत्र विनोद...

अवैध संबंध का विरोध करने पर प्रेमी संग मिल पति का कर डाला कत्ल
हिन्दुस्तान टीम,आराSun, 17 Oct 2021 09:20 PM
ऐप पर पढ़ें

धोबहां ओपी के बाघाकोल से मिले हत्या कर फेंके गये शव का सच

हत्या कर फेंके गए युवक की हुई पहचान, घर से बुलाकर ले जाने के बाद की गयी हत्या

बक्सर का रहने वाला था मृत युवक, शादी के बाद रहने लगा था ससुराल

14 अक्टूबर से ही गायब था युवक, 16 की शाम पानी भरे गड्ढे से मिला था शव

मृत युवक के पिता के बयान पर बहू और उसके प्रेमी के खिलाफ प्राथमिकी

एसपी बोले : पत्नी गिरफ्तार, प्रेमी की तलाश में की जा रही छापेमारी

आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता

जिले के धोबहां ओपी क्षेत्र के बाघाकोल और मनी राय के टोला गांव के बीच पानी भरे गड्ढे में हत्या कर फेंके गए युवक की पहचान हो गयी है। मृत युवक मूल रूप से बक्सर जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के उमेदपुर गांव निवासी पूर्णवासी पासवान के 30 वर्षीय पुत्र विनोद पासवान था। फिलहाल वह अपने ससुराल मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में रहता था। वह पिछले 14 अक्टूबर से घर से लापता था। पत्नी के अवैध संबंध का विरोध करने पर घर से बुलाकर ले जाने के बाद उसकी हत्या कर दी गयी। हत्या का आरोप युवक की पत्नी और उसके प्रेमी पर लगा है। इस संबंध में मृत युवक के पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। उसमें विनोद पासवान की पत्नी और बहू और उसके प्रेमी को आरोपित किया गया है। पुलिस ने आरोपित पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें शनिवार दोपहर मनी राय के टोला और बाघाकोल गांव के बीच पानी भरे एक गड्ढे से युवक का शव मिला था। उसका नाक कटा हुआ था। गर्दन, बांह और प्राइवेट पार्ट्स पर जख्म के निशान पाए पाए गए थे। उस कारण उसकी हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही थी। इधर, शव मिलने के बाद से ही पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गयी थी। एसपी विनय तिवारी ने बताया कि मृत युवक की पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि उसके प्रेमी की धरपकड़ को छापेमारी की जा रही है।

दस साल से ससुराल में रहता था विनोद, पत्नी को बगल के गांव के युवक से चल रहा था प्रेम

धोबहां ओपी इंचार्ज जयंत प्रकाश के अनुसार विनोद पासवान की शादी 10 वर्ष पूर्व सलेमपुर गांव निवासी रीता देवी से हुई थी। शादी के बाद से ही वह अपने ससुराल में ही रहता था। इधर, उसकी पत्नी का बगल के गांव के एक युवक से प्रेम चल रहा था। वह युवक 14 अक्टूबर को विनोद को घर से बुलाकर ले गया था। उसके बाद उसकी हत्या कर दशव को गांव से दूर पानी भरे गड्ढे में फेंक दिया गया। इधर, युवक की हत्या के बाद उसके घर में रोना-धोना मचा है। मां और पिता बेहाल थे। बताया जा रहा कि मृत युवक को सिर्फ एक बेटी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें