Ara News: भोजपुर : तारकेश्वर नारायण अग्रवाल कॉलेज ऑफ एजुकेशन में ऑन कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव

हिन्दुस्तान, आरा
Follow us on Google News
share

Ara News: आरा के तारकेश्वर नारायण अग्रवाल कॉलेज ऑफ एजुकेशन में 7 अगस्त को प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य बी.एड. एवं शिक्षक-शिक्षा के प्रशिक्षुओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना था। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों का चयन किया। महाविद्यालय भविष्य में भी इसी प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करेगा।

 भोजपुर : तारकेश्वर नारायण अग्रवाल कॉलेज ऑफ एजुकेशन में ऑन कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव
भोजपुर : तारकेश्वर नारायण अग्रवाल कॉलेज ऑफ एजुकेशन में ऑन कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव

Ara News: आरा। तारकेश्वर नारायण अग्रवाल कॉलेज ऑफ एजुकेशन (स्वायत्त महाविद्यालय), हरिगांव, आरा के प्लेसमेंट सेल की ओर से सात अगस्त को महाविद्यालय परिसर में ऑन-कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बी.एड. एवं शिक्षक -शिक्षा के प्रशिक्षुओं को प्रतिष्ठित विद्यालयों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना था। इस प्लेसमेंट ड्राइव में लगभग 25 अभ्यर्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम की विशेषताएँ

इस अवसर पर बी.डी. पब्लिक स्कूल, नवादा (आरा), गोल्डेन एरा इंटरनेशनल स्कूल, असनी (आरा) तथा गुरुकुल एकेडमी, हरिगांव, जगदीशपुर (आरा) के प्रतिनिधियों ने सहायक शिक्षक (टीजीटी एवं पीजीटी) पद हेतु अभ्यर्थियों का साक्षात्कार एवं चयन प्रक्रिया संपन्न कराई। कार्यक्रम के संरक्षक एवं संस्थान के अध्यक्ष डॉ. कृष्ण मुरारी अग्रवाल ने ऑनलाइन संबोधन में कहा -शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि उन्हें गुणवत्तापूर्ण रोजगार एवं समाजोपयोगी अवसरों से जोड़ना है। महाविद्यालय भविष्य में भी ऐसे रोजगारोन्मुख कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा, जिससे हमारे छात्र-छात्राएं आत्मनिर्भर बन सकें और उत्कृष्ट शिक्षण संस्थानों में अपनी सेवाएं दे सकें।

महाविद्यालय की योजना

कार्यक्रम की सह-समन्वयक सुश्री आकांक्षा सिंह, निदेशक (प्रशासन), टी.एन.ए.फाउंडेशन , पटना ने ऑनलाइन संबोधन में कहा -आज का युग कौशल, व्यक्तित्व विकास एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षण का है। प्लेसमेंट सेल विद्यार्थियों को रोजगार के लिए आवश्यक दक्षताओं से सशक्त बनाने हेतु निरंतर प्रयासरत है। इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा भी निर्धारित करते हैं। कार्यक्रम के संयोजक एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राहुल कुमार पाण्डेय ने उपस्थित विद्यालयों के प्रतिनिधियों एवं सभी अभ्यर्थियों का स्वागत करते हुए कहा-महाविद्यालय का लक्ष्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षक शिक्षा के साथ-साथ रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।

छात्रों की सशक्त शुरुआत

प्लेसमेंट सेल के माध्यम से विद्यार्थियों और शिक्षण संस्थानों के बीच मजबूत सेतु का निर्माण किया जा रहा है, जिससे प्रशिक्षुओं को अपने करियर की सशक्त शुरुआत करने का अवसर प्राप्त हो। कार्यक्रम के सह संयोजक डॉ. पी. एम. जेना, सहायक प्राध्यापक ने अपने संबोधन में कहा कि "सफलता केवल ज्ञान से नहीं, बल्कि अनुशासन, सकारात्मक दृष्टिकोण और प्रभावी व्यक्तित्व से प्राप्त होती है। विद्यार्थियों को निरंतर सीखने की प्रवृत्ति बनाए रखनी चाहिए तथा प्रत्येक अवसर का पूरा लाभ उठाना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में प्लेसमेंट सेल की ओर से सभी आमंत्रित विद्यालयों के प्रतिनिधियों, चयन समिति तथा प्रतिभागी अभ्यर्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। महाविद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी इस प्रकार के रोजगारोन्मुख कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए नए अवसरों के द्वार खोलते रहेंगे。

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन कब किया गया?
प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन 7 अगस्त को किया गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsआराAra News: भोजपुर : तारकेश्वर नारायण अग्रवाल कॉलेज ऑफ एजुकेशन में ऑन कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव