ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार आरापीरो व अगिआंव के अधिकतर पैक्सों में पुराने चेहरे की वापसी

पीरो व अगिआंव के अधिकतर पैक्सों में पुराने चेहरे की वापसी

पीरो व अगिआंव के अधिकतर पैक्सों में पुराने चेहरों की वापसी हुई है। पीरो के नौ में से आठ पैक्सों पर पुराने अध्यक्षों ने फिर से...

पीरो व अगिआंव के अधिकतर पैक्सों में पुराने चेहरे की वापसी
हिन्दुस्तान टीम,आराTue, 17 Dec 2019 03:16 PM
ऐप पर पढ़ें

पीरो व अगिआंव के अधिकतर पैक्सों में पुराने चेहरों की वापसी हुई है। पीरो के नौ में से आठ पैक्सों पर पुराने अध्यक्षों ने फिर से कब्जा जमा लिया है। वहीं अगिआंव में पांच पुराने व एक नये चेहरे ने अध्यक्ष पद पर बाजी मार ली है। रिजल्ट आने के साथ ही प्रत्याशियों के समर्थकों में खुशी छा गयी। प्रत्याशियों के समर्थकों ने नारेबाजी की और अबीर-गुलाल उड़ाये। साथ ही खुशी में लोगों के बीच मिठाइयां बांटी गयीं। पीरो के नगर भवन में मतगणना शुरू हुई। देर शाम तक 23 में से आठ पैक्सों के नतीजे आ गये। सात पैक्सों पर पुराने अध्यक्षों का कब्जा रहा। जमुआंव पैक्स अध्यक्ष पद पर संजय पांडेय ने संतोष राय को, अमेहता से मुनीनाथ तिवारी ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी महावीर पांडेय को, अकरूआं में दिग्विजय सिंह ने राजीव कुमार सिंह को हराया। दिग्विजय सिंह को 427 और राजीव कुमार सिंह को 355 मत मिले। एयार में कमलेश कुमार सिंह ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी उमेश कुमार को हराया। कमलेश कुमार सिंह को 244 व उमेश कुमार को 234 मत मिले। अगिआंव बाजार से सुनील कुमार सिंह ने मनोरमा देवी को हराया। सुनील कुमार सिंह को 1036 व मनोरमा देवी को 264 मत मिले। जमुआंव से संजय कुमार पांडेय ने संतोष कुमार राय को हराया। संजय कुमार पांडेय को 373 और संतोष राय को 266 मत मिले। छवरही जंगल महाल में राजेश कुमार सिंह ने रामपूजन सिंह को हराया। राजेश कुमार सिंह को 853 और रामपूजन सिंह को 575 मत मिले। कटरिया में रमेश प्रसाद सिंह ने अनिल सिंह को हराया। रमेश कुमार सिंह को 388 और अनिल सिंह को 280 मत मिले। अमई में यशवंत सिंह ने निकटतम प्रतिद्वंदी बालेश्वर सिंह को हराया। यशवंत सिंह को 387 और बालेश्वर सिंह को 255 मत मिले। खननीकलां में आलोक कुमार राय ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बड़क पांडेय को हरा दिया।

मतगणना के दौरान प्रत्याशी भिड़े

मतगणना के दौरान नगर भवन में जमुआंव पैक्स के प्रत्याशी भिड़ गये। आरओ सह बीडीओ मानेन्द्र कुमार सिंह और थानाध्यक्ष पंकज कुमार की तत्परता से काबू पाया जा सका।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें